दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 17 mins
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा ने कप्तान ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें सबसे अधिक ड्वेन प्रीटोरियस और तबरेज़ शम्सी ने 3-3 विकेट निकालकर दिया| वहीँ उनका साथ देते हुए एनरिक नॉर्टजे ने 2 विकेट अपने नाम किया| जिसके अलावा और किसी भी गेंदबाज़ को विकेट नहीं हासिल हुई| लेकिन अब देखना होगा कि एक महा मुकाबले में क्या दक्षिण अफ्रीका की टीम इस लक्ष्य को अपने नाम करते जीत हासिल कर पाएंगी? या फिर श्रीलंका की टीम इस स्कोर को डिफेंड करते हुए जीत के साथ शुरुआत कर पाएंगी|

जिसके बाद लगातार बड़ा शॉट चरिथ असलंका (12) ने पथुम के साथ मिलकर 41 रनों की साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर को 60 के पार पहुँचाया| लेकिन चरिथ बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा बैठे| जिसके बाद एक-एक करते हुए विकटों का सिलसिला बरकरार रहा लेकिन अंत तक बल्लेबाज़ी करते हुए पथुम निसानका (72) ने शानदार अर्धशाकीय पारी खेलकर अपनी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाया और वो कैच आउट हो गए| हालाँकि अंतिम गेंद पर रन आउट होते हुए बल्लेबाज़ जिसके कारण श्रीलंका की टीम ऑल आउट हो गई और बोर्ड पर 142 रन ही बना सकी|  

पथुम निसानका की शानदार अर्धशतकीय पारी खेला जिसके दम पर श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका टीम के सामने 143 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई दासुन शनाका की सेना ने अपना पहला विकेट 20 रन जोड़े हुए गँवा दिया|

19.6 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट, 142 रनों पर श्रीलंका की पारी हुई समाप्त| यानी अब अफ्रीका को जीत के लिए 143 रन बनाने होंगे| प्ले सं मिड था, बाई का रन भागे, कीपर ने थ्रो गेंदबाज़ की ओर फेंका जिन्होंने बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज़ को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट कर दिया|

19.5 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! एनरिक नॉर्तजे| 3 रन बनाकर चमीरा लौटे पवेलियन| नॉर्तजे ने अपने खाते का दूसरा विकेट हासिल किया| लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गेंद की गति और लाइन से चकमा खाए| बॉल सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प को जा लगी और बूम| ऐसा लगा मानो अपनी गति से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया था| 142/9 श्रीलंका|

19.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|

19.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!!| कवर्स के तरह खेलने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और कीपर की दाँए ओर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|

19.2 ओवर (2 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन पूरा किया|

19.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

18.6 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

18.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|

18.4 ओवर (0 रन) आउट! कैच आउट!! कॉट एनरिक नॉर्तजे बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| निसंका की 72 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| तीसरी सफलता प्रिटोरियस के खाते में जाती हुई| धीमी गति की गेंद से बलेल्बज़ को चकमा दिया| पुल मारने गए लेकिन एलिवेशन यहाँ भी हासिल नहीं हुआ और स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कैच पकडे गए| डेथ स्पेशलिस्ट हैं अपनी टीम के लिए और वही काम भी करते हुए|

18.3 ओवर (0 रन) ओह!! रिवर्स स्वीप का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं|

18.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रैसी वैन डर डुसेन बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| एक बार फिर से धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर इस गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से पार करने का इरादा था लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया और एक आसान सा कैच फील्डर द्वारा लपका गया| सोची समझी गेंदबाजी यहाँ पर देखने को मिल रही जो विकेट दिला रही है| 131/7 श्रीलंका|

18.1 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से दो रन हासिल हुआ|

17.6 ओवर (4 रन) एक और चौका! काफी बड़ा ओवर यहाँ पर आता हुआ| अपने लिए रूम बनाकर पंच कर दिया गेंद को कवर्स की तरफ| फील्डर घेरे के अंदर थे जिस वजह से एक बाउंड्री हासिल हो गई| 129/6 श्रीलंका|

17.5 ओवर (4 रन) चौका! निसंका अपनी टीम के लिए अंतिम के समय में कुछ बहुमूल्य रन हासिल करते हुए| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|

17.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिल जाएगा, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

17.3 ओवर (1 रन) हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर से काफी दूर| मिलर ने एक टप्पे बाद उसे पकड़ा, एक ही रन मिला|

17.2 ओवर (6 रन) छक्का! रबाडा की पेस का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया| बॉल सीधा रोप्स पर जाकर गिरी और छह रन मिल गए|

17.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

16.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

16.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

चमिका करुणारत्ने बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट कगिसो रबाडा बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| कप्तान शनाका 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| एक बढ़िया कैच कवर्स बाउंड्री पर रबाडा द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में उठाकर मारा, हवा में चली गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| आउट ऑफ़ फॉर्म थे बल्लेबाज़ और शायद इस वजह से सीधा फील्डर के हाथों में चली गई गेंद| 110/6 श्रीलंका|

16.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|

16.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

16.1 ओवर (4 रन) चौका! दो बैक टू बैक बाउंड्री!! इस बार जानते थे कि ऑफ़ स्टम्प के बाहर आएगी गेंद तो पहले से वहीँ चले गए| वहां से गेंद को स्वीप कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से चार रन मिल गए|

15.6 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

15.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

15.4 ओवर (1 रन) सामने की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

15.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

15.2 ओवर (1 रन) बल्ले का अंदरूनी किनार लेकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|

15.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
IND vs ENG 3rd Test: क्यों भड़क गए कप्तान Shubman Gill, गेंद बदली या धोखा हुआ? | NDTV India