T20 WC 2026: सेमी फाइनल के सारे समीकरण हुए साफ! जानें किस तारीख को कौन सी टीम कहां जा रही है भिड़ंने

Semi Final Scenario T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमी-फाइनल मुकाबला चार तारीख को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता एवं दूसरा सेमी-फाइनल पांच तारीख को इंग्लैंड और भारत/वेस्टइंडीज के बीच मुंबई में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका

Semi Final Scenario T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मुकाबला रविवार (एक मार्च) को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दिल्ली में खेला गया. जहां दक्षिण अफ्रीका की टीम 13 गेंद शेष रहते पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही प्रोटियाज ने 'सुपर-8'  से पहले ग्रुप में पहले स्थान पर रहते हुए सेमी-फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं जिम्बाब्वे की टीम का जारी टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो चुका है. लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिम्बाब्वे की टीम का 'सुपर-8' में हाल बेहाल रहा. टीम ने यहां कुल तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह एक भी मुकाबले में बाजी मारने में नाकामयाब रही. 

सेमी-फाइनल का समीकरण हुआ साफ 

अफ्रीका की जीत के साथ ही कौन सी चार टीमें सेमी-फाइनल में शिरकत करेंगी और किससे-किससे भिड़ेंगी वह भी साफ हो गया है. चूकि अफ्रीकी टीम ने 'सुपर-8' के पहले ग्रुप से पहले स्थान पर रहते हुए सेमी-फाइनल में प्रवेश किया है. इसलिए सेमी-फाइनल में उसकी भिड़ंत 'सुपर-8' के दूसरे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी. 

वहीं दूसरे ग्रुप से पहले स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सामना सेमी-फाइनल में भारत/वेस्टइंडीज के साथ हो सकता है. जारी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए हर किसी को लग रहा है कि पहले ग्रुप से भारतीय टीम सेमी-फाइनल में प्रवेश कर सकती है. 

सेमी-फाइनल में इन टीमों की हो सकती है भिड़ंत 

दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ
वहीं इंग्लैंड का मुकाबला भारत/वेस्टइंडीज के साथ हो सकता है.

सेमी-फाइनल की तारीख 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमी-फाइनल मुकाबला चार तारीख को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता एवं दूसरा सेमी-फाइनल पांच तारीख को इंग्लैंड और भारत/वेस्टइंडीज के बीच मुंबई में खेला जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- लुंगी एनगिडी ने बदल दिया दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Featured Video Of The Day
M3M Foundation की नई ग्रामीण क्रांति | गांवों को सशक्त बनाना, महिलाओं को सशक्त बनाना
Topics mentioned in this article