South Africa vs India, 2nd ODI: मैच की टाइमिंग में बदलाव, जानिए भारत में कितने बजे से देख पाएंगे लाइव मैच

South Africa vs India, 2nd ODI: बता दें कि सीरीज का पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से खेला गया था लेकिन दूसरे वनडे मैच की टाइमिंग में बदलाव है. बता दें कि भारतीय टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज के अलावा 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी. इससे पहले टी-20 सीरीज में बराबरी पर रहा था. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
IND vs SA दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया

South Africa vs India, 2nd ODI:  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच सेंट जॉर्ज पार्क  गक़ेबरहा में खेला जाएगा. भारतीय टीम को पहले वनडे में जीत मिली है. ऐसे में टीम इंडिया इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है. आज दूसरा वनडे मैच भी जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. बता दें कि सीरीज का पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से खेला गया था लेकिन दूसरे वनडे मैच की टाइमिंग में बदलाव है. बता दें कि भारतीय टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज के अलावा 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी. इससे पहले टी-20 सीरीज में बराबरी पर रहा था. 

यह भी पढ़ें: 'IPL Auction 2024: ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला, जानिए नीलामी से जुड़ी सभी जानकारी

दूसरा वनडे मैच कब और कितने बजे से

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा. 

कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच 

दूसरा वनडे मैच सेंट जॉर्ज पार्क  गक़ेबरहा में खेला जाएगा. 

किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर किया जाएगा.

भारत की संभावित XI

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

Advertisement

साउथ अफ्रीका संभावित XI

रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी

Featured Video Of The Day
Assam Election2026: असल में मुसलमानों पर अन्याय : Asaduddin Owaisi | Himanta | NDTV India
Topics mentioned in this article