IPL से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, बोले- वह किसी भी टीम में जगह बना सकता है

Sourav Ganguly react on Vaibhav Suryavanshi: सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sourav Ganguly on  Vaibhav Suryavanshi

Sourav Ganguly on Vaibhav Suryavanshi: भारत के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. गांगुली ने सूर्यवंशी की तारीफ की है और माना है कि यह बल्लेबाज दुनिया की किसी भी इंटरनेशनल टीम में जगह बना सकता है. RevSportz पर बात करते हुए गांगुली ने कहा, "भारत T20 वर्ल्ड कप के लिए एक दूसरी टीम भी उतार सकता था. विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल, पंत.. यशस्वी को खेलने का मौका नहीं मिलता. वैभव सूर्यवंशी दुनिया की किसी भी टीम में आसानी से जगह बना सकते हैं." उन्होंने अपनी बात आगे ले जाते  हुए कहा, "श्रेयस अय्यर को टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिलता. मैं इस बात से पूरी तरह हैरान हूं कि उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाता है. "

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ

बता दें कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए सबसे कम उम्र में (35 गेंद, गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़) शतक लगाकर सबको हैरान कर दिया. बड़ी बात ये है कि वैभव सूर्यवंशी ने IPL में आते ही अपने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का (लखनऊ के ख़िलाफ़) लगाकर महफ़िल लूट ली थी. उन्होंने IPL 2025 की सबसे तेज़ हाफ़ सेंचुरी भी लगाई.

इस सीजन में भी वैभव से काफी उम्मीदें हैं. देखना दिलचस्प होगा कि पिछले सीजन की तरह इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से क्या गुल खिलाते हैं. वैभव काफी कम समय में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज में से एक बन गए हैं,  

Featured Video Of The Day
Trump-Ghalibaf Secret Deal? Trump का 'Iran Secret Plan': क्या गालिबाफ बनेंगे ईरान के नए राष्ट्रपति?