Sourav Ganguly on India's greatest opener after Sunil Gavaskar: नेटफ्लिक्स पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट राइवलरी को लेकर डॉक्यु-सीरीज 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी- भारत बनाम पाकिस्तान', 8 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इस डॉक्यु-सीरीज में भारत के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly), वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के शोएब अख्तर और वकार यूनुस 'भारत-पाक ग्रेटेस्ट राइवलरी' को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी (Sourav Ganguly on Champions Trophy) का आगाज होने वाला है. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का भी मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में उससे पहले 8 फरवरी को इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस डॉक्यु-सीरीज में दिखाया जाएगा कि आखिर में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को दुनिया का सबसे ग्रेटेस्ट राइवलरी क्यों कहा जाता है. फैन्स इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं.
वहीं, 'ग्रेटेस्ट राइवलरी' भारत-पाक सीरीज का नया प्रोमो भी रिलीज किया गया है जिसमें सौरव गांगुली उस बल्लेबाज के बारे में खुलासा करते हैं जिसे वो सुनील गावस्कर के बाद भारत का दूसरा सबसे महान ओपनर मानते हैं. बता दें कि खुद गांगुली और सचिन तेंदुलकर ओपनर रहे हैं. लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने अपना और सचिन का नाम नहीं लिया है. सौरव ने गावस्कर के बाद भारत का दूसरा सबसे महान ओपनर के तौर पर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का नाम लिया है.
वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो बतौर ओपनर सहवाग ने 16119 रन बनाए हैं. इसके अलावा, सचिन ने बतौर ओपनर 15335 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं. इसके अलावा सुनील गावस्कर ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 12258 रन बनाए हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल (ICC Men's Champions Trophy 2025 Fixtures, Schedule)
तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | समय | वेन्यू |
19 फरवरी, बुधवार | पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड | ग्रुपA | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
20 फरवरी, गुरूवार | भारत vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
21 फरवरी, शुक्रवार | अफ़ग़ानिस्तान vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
22 फरवरी, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
23 फरवरी, रविवार | भारत vs पाकिस्तान | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
24 फरवरी, सोमवार | बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
25 फरवरी, मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ़्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
26 फरवरी, बुधवार | अफगानिस्तान vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
27 फरवरी, गुरूवार | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
28 फरवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
1 मार्च, शनिवार | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
2 मार्च, रविवार | भारत vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
4 मार्च, मंगलवार | सेमीफाइनल 1 | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | |
5 मार्च, बुधवार | सेमीफाइनल 2 | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | |
9 मार्च, रविवार | फाइनल | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर/दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |