ICC vs PCB: 'समझ से परे है', भारत टी-20 वर्ल्ड कप मैच बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान पर आगबबूला हुए सौरव गांगुली

Sourav Ganguly react on Pakistan T20 World Cup Controversy: सौरव गांगुली ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के पाकिस्तान के फैसले पर रिएक्ट करते हुए पीसीबी को फटकार लगाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sourav Ganguly Angry on Pakistan: गांगुली ने लगाई फटकार
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मुकाबले से पीछे हटने के फैसले पर कड़ी आलोचना की है
  • गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से पीछे हटना समझ से परे है क्योंकि वे श्रीलंका में खेल रहे हैं
  • पाकिस्तान ने बांग्लादेश के फैसले के समर्थन में भारत के खिलाफ अपने मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Sourav Ganguly big Statement on Pakistan T20 World Cup Controversy: पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच को  बहिष्कार करने वाले रूख पर सौरव गांगुली का बयान आया है. गांगुली ने पाकिस्तान के स्टैंड पर अपने गुस्से का इजहार किया है और पीसीबी को जमकर फटकार लगाई है. भारत के पूर्व कप्तान गांगुली ने पाकिस्तान के रवैये पर अपनी राय दी और कहा, "किस बात के लिए वर्ल्ड कप से पीछे हट रहे हैं? वे वैसे भी श्रीलंका में खेल रहे हैं. मुझे पाकिस्तान के पीछे हटने पर हैरानी हो रही है.वर्ल्ड कप में हर पॉइंट ज़रूरी होता है."

बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के फैसले के समर्थन में भारत के खिलाफ अपने मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले, भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह साफ कर दिया था कि भारतीय टीम अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. 

गुरुवार को कोलंबो में कप्तानों की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, सूर्यकुमार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप ए मैच से पहले भारत का रुख अपरिवर्तित है. सूर्यकुमार ने कहा, "हमारी सोच साफ है, हम खेलेंगे. हमारी फ्लाइट बुक है, और हम जा रहे हैं. बाकी, वे खुद देख सकते हैं. उनका फैसला मेरे कंट्रोल में नहीं है. हमने एशिया कप (2025) खेला, हमने पाकिस्तान के खिलाफ एक न्यूट्रल जगह पर खेला. हम तैयार हैं और कोलंबो जा रहे हैं. हमें बताया गया है कि हमारा 15 फरवरी को मैच है."

पाकिस्तान के यू-टर्न के संकेत

बता दें कि पाकिस्तान भारत के साथ वर्ल्ड कप मैच बहिष्कार को लेकर यू-टर्न मार सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के लाहौर में हुई मीटिंग में आईसीसी ने पीसीबी को साफ शब्दों में चेता दिया है कि मैच ने खेलने पर पाकिस्तान क्रिकेट को कितना नुकसान हो सकता है. यही कारण है कि सोमवार को मोहसिन नकवी पीएम शहबाज शरीफ से बहिष्कारमामले में चर्चा करने वाले हैं और भारत-पाक मैच होगा या नहीं, इसको लेकर आखिरी फैसला करेंगे. 

ये भी पढ़ें-  ICC vs PCB: भारत टी-20 वर्ल्ड कप मैच बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान ने बदला पैंतरा, ICC के सामने रखी ये शर्तें- रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Kanpur में नामी कारोबारी के बेटे ने Lambo से 6 को उड़ाया, बाउंसरों ने उल्टे घायलों से की बदतमीजी