IND vs IND A: इंग्लैंड की खैर नहीं, शुभमन गिल और केएल राहुल ने इंट्रा स्क्वाड मैच में लूटी महफिल

KL Rahul And Captain Shubman Gill Scored Half Centuries In Intra Squad Match: इंट्रा-स्क्वाड मैच में शुभमन गिल, केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर अपने बेहतरीन खेल से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
KL Rahul

KL Rahul And Captain Shubman Gill Scored Half Centuries In Intra Squad Match: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है. सीरीज का आगाज 20 जून से होने वाला है. उससे पहले अपनी तैयारियों को भांपने के लिए खिलाड़ी इंडिया और इंडिया ए के बीच बेकेनहैम में चार दिवसीय एक इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रहे हैं. जहां पहले ही दिन इंडिया की तरफ से कैप्टन शुभमन गिल और अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हुए हैं. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वह अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. उनके अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी लोगों को प्रभावित किया है. वह कुछ अहम सफलता प्राप्त करने में कामयाब हुए हैं.

बीसीसीआई की तरफ से इंट्रा-स्क्वाड मैच का एक वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया है. जिसमें गिल को खिलाड़ियों के सामने उनका जोश बढ़ाते हुए देखा जा सकता है. यही नहीं वीडियो में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ एक जोरदार शॉट लगाते हुए भी देखा जा सकता है. गेंद पर जडेजा का प्रहार इतना तगड़ा था कि खिलाड़ी गेंद को पार्क से बाहर की तरफ देखते नजर आए. 

इसके अलावा सुकूनदायक दृश्य में एक तस्वीर शार्दुल ठाकुर की भी दिखी, जो सफलता हासिल होने के बाद जश्न मनाते हुए नजर आए. इन स्टार खिलाड़ियों के अलावा आकाशदीप को भी एक्शन में देखा जा सकता है. हालांकि, मैच के दौरान उन्हें सफलता हासिल हुई या नहीं, इसकी जानकारी बोर्ड की तरफ से साझा नहीं की गई है. 

Advertisement

बीसीसीआई की तरफ से इंट्रा-स्क्वाड मैच के पहले दिन की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'बेकेनहैम. इंट्रा-स्क्वाड मैच में ठोस शुरुआत! केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने लगाए अर्धशतक. शार्दुल ठाकुर को मिली सफलता.'

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Shoaib Akhtar: शोएब अख्तर ने रिकी पोटिंग को कहा पागल, जानें आखिर क्यों

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article