Shreyas Iyer Press conference on Sooryavanshi debut - India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच एक जुलाई को डरहम में खेला जाएगा. पहले मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की. अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी अपना जबाव दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के बारे में सवाल पूछा गया, लेकिन भारत के T20I कप्तान ने टीम की योजनाओं के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस ने कहा, "हमारे हाथ बंधे हुए हैं, यह बहुत निजी मामला है, हम सबको यह नहीं बता सकते कि हम किस प्लेइंग 11 के साथ खेलेंगे, क्योंकि विरोधी टीम को भी इसका पता चल जाएगा. वह एक शानदार टैलेंटेड खिलाड़ी है और जब भी उसे खेलने का मौका मिलेगा, वह बेहतरीन प्रदर्शन करेगा. "
अय्यर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "देखिए हर एक खिलाड़ी जो टीम में हैं, सभी ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है. टीम में खेलने वाले हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है; ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया हो. सभी ने मिलकर भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया है .सभी को टी-20 में किस तरह से खेलना है, सबकुछ पता है. हम टीम में एक ऐसा माहौल बना रहे हैं जिससे खिलाड़ी को अपनी जगह को लेकर किसी तरह का शक न हो, सभी को सिक्योरिटी देना है जिससे यह उन्हें न लगे कि उनकी जगह टीम में नहीं है. "
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड
समय: मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा
ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण