USA vs IRE: टी20 विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, शोएब अख्तर के एक लाइन की पोस्ट वायरल

Shoain Akhtar on Pakistan Out From T20 World cup 2024: पहली बार टी20 विश्व कप खेल रहा अमेरिका सुपर आठ में पहुंचा और पाकिस्तान हुआ बाहर

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shoaib Akhtar on Pakistan Team Out From T20 WC 2024

Shoaib Akhtar on Pakistan knocked Out From T20 WC 2024: अमेरिका ने शुक्रवार को यहां आयरलैंड (USA vs IRE T20 WC 2024) के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद अपने पहले ही प्रयास में टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण को पार करने के साथ ही पूर्व चैम्पियन पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया अमेरिका ने अपने पहले दो मुकाबलों में पड़ोसी देश कनाडा और मजबूत पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी. उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन ग्रुप ए में उसका आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मैच रद्द होने से वह ग्रुप से से भारत के साथ सुपर आठ चरण में पहुंच गया. अंपायरों ने कई  बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच को रद्द करने का फैसला किया. जिसका मतलब यह हुआ कि पाकिस्तान की मजबूत टीम उस टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जिसे उन्होंने 2009 में जीता था.

पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद फैंस के बीच उदासी का तो माहौल है लेकिन बर्रिश की वजह से खेल ही नहीं हो पाया जिसके बाद मैदान की हालत को देखते हुए अमेरिका बनाम आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को रद्द कर दिया गया और इसी के साथ पाकिस्तान का टी20 विश्व कप के सुपर 8 में पहुंचने का सपना टूट गया, लेकिन इस बीच पाकिस्तान की हार पर पूर्व तेज गेंदबाज़ रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar Post on X) ने एक्स पर सिर्फ एक लाइन का रिएक्शन दिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है शोएब अख्तर ने लिखा 'पाकिस्तान का वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हुआ'.                                                                                                                                                                                                                                              

अमेरिका ने ग्रुप लीग अभियान को चार मैचों में पांच अंकों के साथ समाप्त किया और पाकिस्तान अगर आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत भी जाता है तो अधिकतम चार अंकों तक पहुंच सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Madhya Pradesh: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची ने ऐसे बचाई जान!