VIDEO: शिवम दुबे ने ईश सोढ़ी के एक ओवर में ठोका 28 रन, यह कारनामा करने वाली बने तीसरे भारतीय

Shivam Dubey Created History: शिवम दुबे भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shivam Dube
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शिवम दुबे ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया
  • उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाला खिलाड़ी बन गए
  • युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा के बाद दुबे ने सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान पाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shivam Dubey Created History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (28 जनवरी 2026) को विशाखापत्तनम में खेला गया. जहां छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने हर किसी का दिल जीत लिया. विपक्षी टीम की तरफ से पारी का 12वां ओवर लेकर मैदान में आए ईश सोढ़ी के खिलाफ वह प्रचंड लय में नजर आए. दुबे ने सोढ़ी के इस ओवर में कुल 28 रन बटोरे. उन्होंने सोढ़ी की पहली गेंद पर डबल लिया. उसके बाद अगली गेंद पर चौका जड़ा. अगली गेंद वाइड रही. फिर इसके बाद उन्होंने खूबसूरत छक्का जड़ा. दुबे यहीं नहीं रुके. अगली तीन गेंदों पर उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए. इस तरह वह सोढ़ी के इस ओवर में कुल 28 रन बटोरने में कामयाब रहे. 

15 गेंदों नें जड़ा अर्धशतक 

मैच के दौरान वह 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. जिसके साथ ही वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है. जिन्होंने इंग्लैंड खिलाफ के डरबन में 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. उसके बाद अभिषेक शर्मा का नाम आता है. अभिषेक ने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया है. इन दोनों दिग्गजों के बाद तीसरे स्थान पर शिवम दुबे आ गए हैं. 

भारत की तरफ से T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी 

12 गेंद - युवराज सिंह - बनाम इंग्लैंड - डरबन - 2007
14 गेंद - अभिषेक शर्मा - बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी - 2026
15 गेंद - शिवम दुबे - बनाम न्यूजीलैंड - विशाखापत्तनम - 2026
16 गेंद - हार्दिक पंड्या - बनाम दक्षिण अफ्रीका - अहमदाबाद - 2025
17 गेंद - अभिषेक शर्मा - बनाम इंग्लैंड - वानखेड़े - 2025

भारत की तरफ से T20I के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

36 रन - युवराज सिंह - स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में - डरबन - 2007
30 रन - संजू सैमसन - रिशाद हुसैन के ओवर में - हैदराबाद - 2024
28 रन - रोहित शर्मा - मिचेल स्टार्क के ओवर में - ग्रोस आइलेट - 2024
28 रन - शिवम दुबे - ईश सोढ़ी के ओवर में - विशाखापत्तनम - 2026

Advertisement

यह भी पढ़ें- VIDEO: चीते की रफ्तार और हार्दिक पंड्या के थ्रो पर शक नहीं, बस देखते रह गए न्यूजीलैंड के कप्तान

Featured Video Of The Day
Ajit Pawar के बाद कौन? क्या Sharad Pawar के साथ फिर एक होगी NCP?| Succession Mystery | jay and Parth
Topics mentioned in this article