- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं
- हेटमायर ने 19 छक्के लगाकर टी20 वर्ल्ड कप में एक सीजन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है
- इस रिकॉर्ड में उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है
Shimron Hetmyer Created History: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के होनहार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) को पीछे छोड़ा है. 29 वर्षीय फरहान ने जारी सीजन में ही 18 छक्के लगाए थे. वहीं भारत के खिलाफ दो छक्के उड़ाते हुए हेटमायर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. हेटमायर के नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में अब सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.
टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप पांच बल्लेबाजी
19 छक्के - शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) - 2026
18 छक्के - साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) - 2026
17 छक्के - निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - (2024)
16 छक्के - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 2012
16 छक्के - रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) - 2024
भारत के खिलाफ 27 रन बनाने में कामयाब रहे हेटमायर
वेस्टइंडीज की टीम को हेटमायर से भारत के खिलाफ एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह शुरुआत करने में भी कामयाब रहे. मगर उसे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकामयाब रहे. हेटमायर ने कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच 225.00 की स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक चौका और दो छक्के देखने को मिले. हेटमायर को बुमराह ने सैमसन के हाथों दूसरे बल्लेबाज के रुप में कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
यह भी पढ़ें- T20 WC 2026: सेमी फाइनल के सारे समीकरण हुए साफ! जानें किस तारीख को कौन सी टीम कहां जा रही है भिड़ंने














