'आपने जो भरोसा दिखाया उसके लिए', संजू सैमसन की पारी देख गदगद हुए शशि थरूर, कोच गौतम गंभीर को कहा शुक्रिया

Shashi Tharoor on Sanju Samson: पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 41 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खोने के बावजूद जीत दर्ज की, संजू ने मैच में 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने का काम किया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Shashi Tharoor thrilled for Sanju Samson:

Shashi Tharoor on Sanju Samson and Gautam gambhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत को 5 विकेट से जीत मिली, भारत की जीत में संजू सैमसन ने 97 रन का पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. संजू को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सांसद शशि थरूर ने कोच गंभीर को शुक्रिया कहा है. शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर  संजू सैमसन पर भरोसा जताने के गंभीर का आभार व्यक्त किया है. शशि थरूर ने अपने पोस्ट में लिखा, "धन्यवाद, गौतम गंभीर, संजू सैमसन पर भरोसा बनाए रखने के लिए."

इसके अलावा  संजू सैमसन की पारी को देखकर शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, आज वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में उनकी शानदार पारी के बाद संजू सैमसन के लिए गर्व और राहत की भावना है. मुझे उनके लिए दुख हुआ था क्योंकि पहले की नाकामियों की वजह से उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी. आज उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वह वहां होने के लायक क्यों थे. तिरुवनंतपुरम के अपने बेटे, भारत के गौरव पर गर्व है." 

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 41 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खोने के बावजूद जीत दर्ज की, संजू ने मैच में 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने का काम किया. 

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने 97 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Featured Video Of The Day
Stock Market Crash: Iran Israel War के बीच शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम! | Sensex | Share Market Today