- शाई होप वेस्टइंडीज की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले ग्यारहवें बल्लेबाज बने हैं
- उन्होंने 2015 से अब तक 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 295 पारियों में 10013 रन बनाए हैं
- शाई होप की बल्लेबाजी औसत 38.36 है, जो उनकी निरंतर प्रदर्शन का संकेत देती है
Shai Hope Completes 10,000 International Runs: शाई होप (Shai Hope) ने इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले 11वें बल्लेबाज बन गए हैं. 2015 से खबर लिखे जाने तक होप ने वेस्टइंडीज की तरफ से 260 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 295 पारियों में 38.36 की औसत से 10013 रन निकले हैं. होप के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 शतक और 47 अर्धशतक दर्ज है. 170 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली सर्वश्रेष्ठ शतकीय पारी है.
ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज की तरफ से बनाए हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के नाम दर्ज है. जिन्होंने 1990 से 2007 के बीच वेस्टइंडीज की तरफ से कुल 425 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस बीच वह 515 पारियों में 46.66 की औसत से 22260 रन बनाने में कामयाब रहे. लारा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 53 शतक और 110 अर्धशतक दर्ज है.
वेस्टइंडीज की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
22260 रन - ब्रायन लारा
20988 रन - शिवनारायण चन्द्रपॉल
19538 रन - क्रिस गेल
16135 रन - डेल हेन्स
15261 रन - विव रिचर्ड्स
12692 रन - गॉर्डन ग्रीनिज
12197 रन - रिची रिचर्डसन
11944 रन - रामनरेश सरवान
11523 रन - कार्ल हूपर
11134 रन - मार्लन सैमुअल्स
10013 रन - शाई होप
होप अफ्रीका का खिलाफ नहीं बिखेर पाए जलवा
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला आज (26 फरवरी 2026) वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जहां वेस्टइंडीज की टीम को अपने कप्तान शाई होप से एक विस्फोटक पारी की उम्मीद थी. मगर पारी का आगाज करते हुए वह कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच 266.66 की स्ट्राइक रेट से केवल 16 रन ही बनाने पाए, जो कि उनकी मौजूदा छवि के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के गिरते विकेट और भारत की बढ़ती उम्मीदें...मैच से पहले ही टीम इंडिया को खुशखबरी














