'T20 वर्ल्ड कप में रमजान पाकिस्तान टीम का 12th मैन', शदाब खान का अजीबोगरीब बयान

Shadab Khan on T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के ऑलराउंडर शदाब खान ने रमजान के पाक महीने को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shadab Khan Calls Ramadan '12th Man' For Pakistan In T20 World Cup

Why Shadab Khan Calls Ramadan '12th Man: पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने बड़बोलापन  के लिए काफी मशहूर होते हैं. मैदान पर जाने से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब कुछ परफॉर्म करने का समय आता है तो खिलाड़ी टांय-टांय फिस्स  हो जाते हैं. ऐसा ही अब शादाब खान कर रहे हैं. शादाब खान का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने रमजान' को पाकिस्तानी टीम का 12th मैन करार दे दिया है. 

ये भी पढ़ें- गुरु गंभीर के  कारण फॉर्म में वापसी कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, जानिए कैसे

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026: 'उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही', 0 की हैट्र‍िक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दिया फॉर्म में वापसी का गुरु मंत्र

नामीबिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद शादाब खान ने रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत की तुलना टीम को सपोर्ट करने वाले "12वें खिलाड़ी" के आने से की. उन्होंने कहा, "आखिर में, आप कुछ ही चीज़ों को कंट्रोल कर सकते हैं, इसलिए आपको उन पर ही ध्यान देना चाहिए.और अब रमज़ान शुरू हो गया है, हमारा 12वां खिलाड़ी तो साथ ही है."

दरअसल, नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग 11 में शाहीन अफरीदी को जगह नहीं मिली थी. उनकी जगह सलमान मिर्जा को मैच में मौका मिला था. वहीं बल्लेबाजी में पाकिस्तान ने बाबर आजम का इस्तेमाल नहीं किया था, इसपर शदाब खान ने बयान देते हुए कहा, 'दिन के अंत में, आप कुछ ही चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं तो आपको उन्हीं को कंट्रोल करने पर फोकस करना चाहिए."

बता दें कि पाकिस्तान को भारत से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. उसने बुधवार को यहां नामीबिया पर 102 रन की बड़ी जीत के साथ टी20 विश्व कप के सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया.

मैच के बाद शादाब ने पत्रकारों से कहा, ‘‘एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर, आप इन बातों को दिल पर नहीं ले सकते.  टीम का माहौल और संदेश बहुत साफ हैं इसलिए यह किसी भी खिलाड़ी के लिए कोई समस्या नहीं है. हर कोई टीम को जीत दिलाने में मदद करने की कोशिश कर रहा है. ''

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘सुपर 8 मुश्किल होंगे. दबाव वाले मैच होंगे. आखिर में, आप कुछ ही चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं इसलिए आपको उन्हें नियंत्रित करने पर फोकस करना चाहिए. ''

Featured Video Of The Day
US Iran Tension: युद्धपोत + 50 फाइटर जेट... क्या मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने वाला है? | Trump
Topics mentioned in this article