पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज के मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छे लय में नजर आ रहे थे. मगर नसीब का साथ उन्हें नहीं मिला और वह कूपर कॉनली के साथ हुए गलतफहमी का शिकार बन गए. विपक्षी टीम की तरफ से पारी का नौवां लेकर आए मैट हेनरी की पांचवीं गेंद पर प्रभसिमरन ने मिड विकेट की क्षेत्र में हल्के हाथों से खेलकर दो रन लेने का प्रयास किया था. जहां पहला रन तो वह तेजी से पूरा करने में कामयाब रहे. मगर दूसरे रन के लिए ज्यों ही क्रीज को छोड़ा. कॉनली ने खतरे को भांपते हुए लेने से मना कर दिया. मगर जबतक कॉनली ने मना किया. काफी देर हो चुकी थी. क्योंकि प्रभसिमरन तबतक आधे क्रीज तक जा पहुंचे थे. उन्होंने वापस क्रीज के अंदर लौटने की भरसक कोशिश भी की. मगर वह नाकामयाब रहे और रन आउट होकर पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा.
सरफराज के थ्रो पर प्रभसिमरन का काम हुआ तमाम
मैच के दौरान प्रभसिमरन सिंह को सरफराज खान ने गायकवाड़ के साथ मिलकर रन आउट किया. पहले पहल गेंद के पीछे नूर भाग रहे थे. मगर वह गेंद को नहीं पकड़ पाए. मगर उनकी असफलता को सरफराज ने खलने नहीं दिया. उन्होंने तुरंत गेंद को हाथ में उठाया और सटीक थ्रो गायकवाड़ के पास किया. यहां सीएसके कप्तान चुके नहीं और रन आउट करते हुए पंजाब के बल्लेबाज को पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया.
आउट होने से पूर्व 43 रन बनाने में कामयाब रहे प्रभसिमरन
आउट होने से पूर्व प्रभसिमरन सिंह 43 रन बनाने में कामयाब रहे. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 34 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 126.47 का रहा. मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: पहले मैच में चरमरा गया था दिल्ली का टॉप ऑर्डर, इसलिए खौफ में हैं खिलाड़ी? कुलदीप यादव ने बताया














