Sarfaraz Ahmed using mobile phone : आईसीसी U19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान पाकिस्तान U19 के मेंटर सरफराज अहमद को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहे स्क्रीनशॉट और क्लिप में सरफराज प्लेयर्स एरिया में बैठे हुए थे, एक मोबाईल को नीचे देखते हुए दिख रहे हैं. ये तस्वीरें बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही हैं और यूज़र्स सवाल कर रहे हैं कि क्या सरफराज अहमद ने ICC के नियमों का उल्लंघन किया है. फैन्स की इस हरकत पर लगातार रिएक्ट करते हुए नजर आए थे.
हालांकि जब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बवाल मचा तो आईसीसी ने इस मामले में रिएक्ट किया. आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि सरफराज अहमद को फोन रखने की अनुमति इसलिए मिली है क्योंकि वह इस U19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के टीम मैनेजर भी हैं और पाकिस्तान टीम के मेंटर भी हैं. यही कारण रहा है कि सरफराज को कुछ विशिष्ट छूट मिली थी
मैच की बात करें तो भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी. इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली है, जहां 4 फरवरी को उसका सामना अफगानिस्तान से होगा. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवरों में जीत की दरकार थी, लेकिन टीम इंडिया ने न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया, बल्कि इस मैच को भी अपने नाम कर लिया.














