मुंबई के जुहू में 1 फरवरी की रात रोहित शेट्टी के घर के बाहर एक हमलावर ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया निजी सुरक्षा गार्ड स्वप्निल सालुंके ने CCTV पर हमलावर को पिस्टल से 5 से 6 गोलियां चलाते हुए देखा था फायरिंग के समय रोहित शेट्टी अपने घर की 10वीं मंजिल पर मौजूद थे, उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा है