Sanju Samson Created History: संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इतिहास रच दिया है. वह भारतीय टीम की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ा है. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे. मगर 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 321 रन बनाते हुए संजू सैमसन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर ईशान किशन का नाम आता है. जिन्होंने जारी सीजन में ही 317 रन बनाए हैं.
भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज
321 रन - संजू सैमसन
319 रन - विराट कोहली
317 रन - ईशान किशन
फाइनल में खुब चला संजू सैमसन का बल्ला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जहां क्रिकेट प्रेमियों को संजू सैमसन से एक और आतिशी पारी की उम्मीद थी. वह उन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे भी उतरे. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 46 गेंदों का सामना किया. इस बीच 193.47 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और आठ छक्के देखने को मिले.
जब मिला मौका, तब चला संजू सैमसन का बल्ला
संजू सैमसन को जारी टूर्नामेंट में जब भी मौका मिला. तब-तब उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से हर किसी का दिल जीता. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्लू टीम की तरफ से उन्होंने कुल पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह तीन अर्धशतकीय पारियों के बदौलत 321 रन बनाने में कामयाब रहे. सैमसन के बल्ले से जिन टीमों के खिलाफ अर्धशतक निकला. वह टीमें वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मोदी स्टेडियम में टूटा रिकॉर्ड! सैमसन-किशन-अभिषेक के तूफान से न्यूजीलैंड पर 255 की मार














