PAK vs BAN: दोस्त बनने चले थे आगा सलमान, दगा कर गए बांग्लादेशी कप्तान, फिर हुआ विचित्र रन आउट, VIDEO

Pakistan vs Bangladesh, 2nd ODI: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मुकाबले में आए मेहदी हसन ने आगा सलमान को जिस तरह से आउट किया है. उस पर बवाल मच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विवादित तरीके से रन आउट हुए आगा सलमान

Pakistan vs Bangladesh, 2nd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है. जहां बांग्लादेश कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जिस तरह से आगा सलमान को रन आउट किया. उसपर बवाल मच गया है. पारी का 39वां ओवर मैदान में लेकर आए मेहदी हसन ने चौथी गेंद मोहम्मद रिजवान के ऑफ स्टंप को निशाना बनाकर डाला था. जिसे उन्होंने सामने की दिशा में रक्षात्मक तरीके से रोक दिया. जिसके बाद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े आगा सलमान ने पीछे की तरफ मुड़ते हुए क्रीज के अंदर वापस आने की कोशिश की. मगर जबतक वह क्रीज के अंदर लौट पाते. तबतक गेंद उनसे टकराकर रुक गई थी. यहीं पर दोनों खिलाड़ी आपस में टकरा भी गए. जिसके बाद सलमान ने गेंद को उठाकर मेहदी को देने का प्रयास किया. मगर जबतक वह गेंद को उठा पाते. उससे पहले ही मेहदी ने तेजी से लपकते हुए गेंद को उठाकर स्टंप पर मार दिया. जिसके बाद वह भौचक्के रह गए. क्योंकि थ्रो के दौरान वह क्रीज से बाहर थे. नजीतन उन्हें रन आउट होकर पवेलियन की तरफ बढ़ना पड़ा. 

अंपायर भी मेहदी के थ्रो आउट से सहमत नजर आए

इस वाकये के बाद मैदानी अंपायर तनवीर अहमद ने तीसरे अंपायर से मदद मांगी. जहां विजुअल्स देखने के बाद थर्ड अंपायर भी आउट के फैसले से सहमत नजर आए. थर्ड अंपायर का मानना था कि गेंद डेड नहीं थी. नियमों के मुताबिक मेहदी हसन ने जिस खूबसूरती के साथ सलमान को आउट किया. वह वैध था. 

गुस्से में आग बबूला हुए आगा सलमान

हालांकि, अंपायर के इस फैसले से आगा सलमान खुश नजर नहीं आए. मैदान से बाहर जाते वक्त उन्हें काफी गुस्से में देखा गया. यहीं नहीं सीमा रेखा के बाहर पहुंचते ही उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट और ग्लव्स भी फेंक दिया. 

Advertisement

अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे आगा

रन आउट होने से पहले पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आगा सलमान ने कुल 62 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 103.22 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के देखने को मिले. जब वह आउट हुए. उस दौरान टीम का स्कोर 38.4 ओवरों में 4-231 रन था.

यह भी पढ़ें- VIDEO: यार की शादी में युजवेंद्र चहल का बवाली डांस, रेड कुर्ता और में कुलदीप के साथ बना दिया माहौल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | ईरान से जंग में फंस गए Trump? | War | America | Mic On Hai
Topics mentioned in this article