जब बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई माला, पिता सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल

Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok Wedding: मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की मेहंदी की रस्म कल शाम आयोजित की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok Wedding:

Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok Wedding: मुंबई का कोना-कोना आज एक ऐतिहासिक गवाह बन रहा है. देश के दिग्गज राजनेता, उद्योगपति और खेल जगत के चमकते सितारों जिसमें सचिन के क्रिकेट मित्र रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अजीत अगरकर, आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना शामिल हुए. इन सबकी मौजूदगी के बीच जब अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली तो पूरा हॉल तालियों से गूंज गया, लेकिन इस शोर के बीच एक खामोश चेहरा सबकी नजरों में आ गया वो चेहरा था क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का.

वरमाला के वक्त भावुक हुए सचिन

जैसे ही अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को माला पहनाई और गले मिले, सचिन तेंदुलकर अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए. अपने लाडले बेटे को जीवन के नए सफर की शुरुआत करते देख मास्टर ब्लास्टर की आंखें भर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सचिन बेहद भावुक नजर आ रहे हैं, जो यह याद दिलाता है कि एक महान खिलाड़ी होने से पहले वह एक पिता हैं.

अंजलि और सारा ने की पुष्प वर्षा

सचिन के ठीक बगल में उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर मौजूद थीं. जहां सचिन भावुक थे, वहीं अंजलि और सारा के चेहरे पर अपार खुशी थी. दोनों अर्जुन और सानिया पर फूलों की वर्षा कर रही थीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिकी वायुसेना की हवा निकल गयी? Trump | Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei
Topics mentioned in this article