RSA vs AFG: 'यह हार लंबे समय तक परेशान करेगी', अफगानी कोच ने बताया-क्यों, कहां हार मिली दक्षिण अफ्रीका से

South Africa vs Afghanistan: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले ने सभी के पैसे वसूल कर दिए, लेकिन यह हार अफगानिस्तान को लंबे समय तक प्रताड़ित करेगी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Mens T20 World Cup 2026:
X: social media

Afghanistan V/S South Africa: खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) बुधवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान (RSA vs AFG) के बीच खेले गए मुकाबले ने स्टेडियम में जमा हजारों दर्शकों के फुल पैसे वसूल करा दिए. एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसे मेगा इवेंट के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा. लेकिन अफगानिस्तान को यह हमेशा ही घाव देता रहेगा, जिसने मंजिल के इतना नजदीक आकर मुकाबला गंवा दिया. और मैच के बाद अफगान टीम के कोच और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज के बयान से और भी साफ हो गया. ट्रॉट ने  दक्षिण अफ्रीका से दूसरे सुपर ओवर में मिली हार के बाद कहा कि इस तरह की हार लंबे समय तक चुभती है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका ने क्षेत्ररक्षण में उनकी टीम को कमजोर साबित किया. मतलब उन्होंने मान लिया कि उनकी टीम ने मैच कहां गंवाया

ट्रॉट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘मैच के परिणाम से साबित होता है कि हमारे पास कितनी शानदार टीम है.  हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ दिन पहले मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका से करीबी मुकाबला हारना दिल तोड़ने वाला है. हमें कठिन ग्रुप भी मिला है.' दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ट्रॉट ने कहा कि इस तरह की हार लंबे समय तक चुभती है

उन्होंने कहा,‘टीम को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए, लेकिन कई बार इस तरह की हार लंबे समय तक चुभती है. अब अहम यह है कि हम इसके सकारात्मक पहलुओं को देखें और यह भी प्रयास करें कि जहां गलतियां हुई हैं, उनमें सुधार हो.' ट्रॉट ने कहा,‘दक्षिण अफ्रीका की फील्डिंग बहुत अच्छी थी. रन आउट, सीमा पर कैच और रन बचाने के प्रयास. जबर्दस्त फील्डिंग और शायद यही फर्क था.' ट्रॉट के कोच रहते ही अफगानिस्तान पिछले टी20 विश्व कप सेमीफाइनल और 2023 वनडे विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी. इस विश्व कप के बाद वह टीम से विदा ले रहे हैं, लेकिन अभी इस बारे में उन्होंने कुछ कहने से इनकार किया. उन्होंने कहा,‘टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इस पर बात करेंगे. अभी दो अहम मैच खेलने हैं. अभी कुछ और बात करने का समय नहीं है. मैं अभी भी कोच हूं और मुझे यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में यूएई के खिलाफ हम अच्छा खेलें'

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Triple Death Case: दिल्ली के पीरागढ़ी केस में DCP ने किया खौफनाक खुलासा! | Delhi Crime
Topics mentioned in this article