RSA vs AFG: दूसरे सुपर ओवर में इन 2 सुपर गलतियों की अफगानिस्तान ने चुकाई भारी कीमत, नहीं करते, तो हाथ में होती जीत

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026: वास्तव में पहली सुपर गलती के बावजूद अफगानिस्तान मैच जीत सकता था. लेकिन बड़े दबाव में जब एक बार बड़ी चूक हो जाती है, तो दूसरी का होना कोई बड़ी बात नहीं है. यही अफगानियों को ले डूबी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026: रहमनुल्लाह गुरबाज की निराशा सहज ही समझी जा सकती
X: social media

South Africa vs Afghanistan: खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2025) में बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेगा इवेंट का पहला ऐसे मैच देखने को मिला, जहां रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया. पिछले विश्व कप के फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान (RSA vs AFG) के बीच सांस थाम देने वाला मुकाबला देखने को मिला. दक्षिण अफ्रीका ने मैच के पहले हिस्से में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए, तो अफगानिस्तान इतने ही रनों पर ऑलआउट हो गई. नतीजा मैच सुपर ओवर  में गया, तो पहला सुपर टाई रहा, तो फिर दूसरे सुपर ओवर (Second Super Over) में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मार ली.

दूसरे सुपर ओवर में रोमांच चरम पर

दूसरे सुपर ओवर में भी रोमांच फिर से चरम पर रहा. दक्षिण अफ्रीका ने इस ओवर में 23 रन बनाए, तो लगा कि मैच अफगानियों के हाथ से गया, लेकिन रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जड़े, तो पूरा क्रिकेट जगत टीवी सेटों से चिपक गया, लेकिन जब आखिरी गेंद पर विजयी छक्के  की जरूरत थी, तब केशव महाराज ने गुरबाज को आउट कर अपनी टीम को जीत दिला दी. लेकिन अफगानिस्तान इस हार के लिए खुद ज्यादा जिम्मेदार रहे क्योंकि दूसरे सुपर ओवर में अफगानी प्रबंधन ने 2 सुपर गलतियां कर डालीं. इन गलतियों की चर्चा कमेंट्री बॉक्स में दिग्गज लगातार करते रहे. वास्तव में, अगर ये गलतियां नहीं ही होतीं, तो दूसरे सुपर ओवर में आए परिणाम को देखते हुए मैच अफगानिस्तान के पाले में होता. चलिए आप इन सुपर गलतियों के बारे में जान लें:

1. पहली सुपर गलती

किसी को भी समझ में नहीं आया कि अफगानी प्रबंधन ने क्या सोचकर तूफानी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को पारी शुरू करने नहीं भेजा. बजाय इसके दूसरे सुपर ओवर में नियमित मैच में नंबर-7 पर बैटिंग करने वाले और ज्यादा बड़े शॉट खेलने के मामले में कोई खास पहचान न रखने वाले पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी इस बार अजमतुल्लाह ओमारजई के साथ पारी शुरू करने उतरे. और यह फैसला पूरी तरह से आत्मघाती साबित हुआ. नबी बिना खाता खोले आउट हो गए और अफगानी प्रशंसक आखिर तक इस फैसले को पानी पी-पीकर कोसते रहे. 

2. दूसरी सुपर गलती

मानो अफगानी प्रबंधन की पहली गलती ही काफी नहीं थी. जब विवेक खत्म होता है, तो कोई बार-बार गलती करता है. और अफगानी प्रबंधन के साथ ऐसा ही हुआ.पहले सुपर ओवर में अजमतुल्लाह ने शुरुआती 3 गेंदों पर छक्का, चौका जड़ते हुए 11 रन बटोरे थे. लेकिन इसके बावजूद दूसरे सुपर ओवर में पहली गेंद का सामना मोहम्मद नबी ने किया. नबी ने शुरुआती दोनों गेंद खराब करने के साथ ही विकेट भी गंवा दिया. पहली सुपर गलती के बावजूद अगर ये गेंद ओमारजई खेलते, तो इसके बावजूद जीत अफगानिस्तान के पाले में होती.

यह भी पढ़ें:

अभिषेक अस्पताल में, सबसे बड़ा सवाल-तीसरा ओपनर कौन? सैमसन से अलग गौतम लेंगे यह 'गंभीर' फैसला?

Featured Video Of The Day
Auraiya Viral News: क्या सच में लड़की बनी Ichhadhari Nagin? बिस्तर पर मिली केंचुली ने उड़ाए होश!