RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी की 'सुनामी सेंचुरी' से निकले बड़े कारनामे, ये 5 बड़ी बातें बच्चे-बच्चे की जुबां पर

Vaibhav Sooryavanshi's world record, RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी के शनिवार को जड़े सुनामी शतक के बाद अब उनको लेकर चल रही चर्चा एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई है

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vaibhav Sooryavanshi's world record: वैभव सूर्यवंशी ने नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है
X: social media

Vaibhav Sooryavanshi creates history: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच मैच खत्म हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन करोड़ों फैंस सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बैटिंग की मदहोशी से अभी तक बाहर नहीं आ सका है. वैभव के कारनामे गली-मोहल्ले के बच्चे से लेकर कॉर्पोरेट के धुरंधरों से लेकर बॉलीवुड तक हर गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा कि कोई 15 साल का 'बच्चा' कुछ ऐसा भी कर सकता है.  बहरहाल जो हो रहा है, पूरे क्रिकेट जगत के सामने और कैमरे पर है. वैभव ने शनिवार को 37 गेंदों पर पर 5 चौकों और 12 छक्कों से जो सुनामी पारी खेली, तो उसमें से कुछ बड़े कारनामे भी निकले. और यही कारनामे फैंस और बच्चे-बच्चे की जुबां पर चढ़ गए है. आप शीर्ष 5 कारनामों के बारे में जान लीजिए. 


1. पहले अनकैप्ड खिलाड़ी

हैदराबाद के खिलाफ तूफानी शतक के साथ ही वैभव आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले अनकैप्ड (देश के लिए न खेले) खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने दो शतक बनाए हैं. उनसे पहले कोई भी अनकैप्ड खिलाड़ी दो शतक नहीं बना सका है. ऐसे में सबसे कम उम्र में किस खिलाड़ी ने इतने शतक बनाए इस कैटेगिरी का जन्म होना ही अभी अप्रासंगिक है. 

2. सबसे तेज हजारी

आप उम्र देखिए और कमाल देखिए. जो बड़े-बड़े नहीं कर सके, वो वैभव ने कर दिखाया. सबसे तेज एक हजार रन का पैमाना छोटा नहीं है. बॉलों के लिहाज से! वैभव अब टी20 इतिहास में सबसे कम गेंदों (473) पर  एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अब कम से कम आईपीएल जैसी लीग या सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी स्तर के टी20 फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज को वैभव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 472 गेंदों पर एक हजार रन बनाने होंगे. और यह किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है. फिर उनकी उम्र के किसी 'किड' के आने वाले भविष्य में ऐसा कुछ करने की बात ही छोड़ दें. 

3. सबसे युवा एक हजारी!

उम्र है 15 साल. और इस उम्र में अगर टी20 फॉर्मेट में कोई बल्लेबाज  एक हजार रन बना ले, तो यह बताता है कि ईश्वर ने उसे क्या आशीर्वाद प्रदान किया है. सूर्यवंशी ने यह कारनामा कर दिया है. और अभी तो शुरुआत भर है. आने वाले दिनों में वैभव न जाने क्या-क्या रिकॉर्ड अपनी झोली में डालेंगे. तेल देखिए, तेल की धार देखिए !

Advertisement

4. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के!

जब बात एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय की आती है, तो वैभव जैसा अब कोई यहां नहीं ही है. वैभव ने हैदराबादी बॉलरों की सुतली खोलते हुए एक दर्जन यानी 12 छक्के लगाए. क्या पेसर, क्या स्पिनर, सभी की एक सिरे से धुलाई हुई, तो कारनामा भी झोली में आ गया. और हां, हम फिर से यहां इस पहलू को छोड़ देते हैं कि सबसे कम उम्र में किस बल्लेबाज ने एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए. 

5. ऑरेन्ज कैप उड़ा ले जाएंगे वैभव?

टूर्नामेंट ने अपनी आधी यात्रा तय कर ली है. और यहां से अभी करीब बाकी बचे 7 मैच और खेले जाने हैं. आप सोचिए कि वैभव ने विराट और केएल राहुल जैसे दिग्गजों को  पछाड़कर ऑरेन्स कैप अपने सिर पर पहन ली है. हालांकि, फिलहाल यह अभिषेक शर्मा (8 मैच, 357 रन के पास है), लेकिन यह शनिवार को वैभव के सिर पर भी आई. वैभव ने इस कैप का 'स्वाद' चख लिया है. वह फिलहाल 8 मैचों से 357 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. अब तमाम फैंस वैभव को लेकर इसके बारे में बातें कर रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  'यश भैया ने कहा था', कौन हैं 'यश भैया', जिनके कहने पर वैभव ने जयपुर में जड़ दिया शतक? सुने उन्हीं की जुबानी

Featured Video Of The Day
Odisha Bank Shocker | महज 19 हजार के लिए बैंक ने मांगा सबूत तो बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई...