W,W,W,W, रोमारियो शेफर्ड का कमाल, हैट्रिक, चौका, पंजा लेकर पूरी दुनिया को चौंकाया, VIDEO

Romario Shepherd, ICC Mens T20 World Cup 2026: रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले हैट्रिक ही नहीं ली है. बल्कि विकेटों का चौका और पंजा भी लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Romario Shepherd
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रोमारियो शेफर्ड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक पूरी की
  • उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन विकेट लिए क्रॉस, लीस्क और डेविडसन
  • ओवर की आखिरी गेंद पर भी शेफर्ड ने साफ्यान शरीफ को आउट कर एक ओवर में चार विकेट हासिल किए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Romario Shepherd, ICC Mens T20 World Cup 2026: रोमारियो शेफर्ड ने कमाल कर दिया है. उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी मुकाबले में केवल हैट्रिक ही नहीं लिया है. बल्कि विकेटों का चौका और पंजा भी लगाया है. अब आप सोच रहे होंगे कि विकेटों की हैट्रिक तो होती है. मगर विकेटों का चौका और पंजा क्या होता है? तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 

मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ऑलिवर डेविडसन को आउट कर पूरा किया हैट्रिक

मैच के दौरान रोमारियो शेफर्ड ने पहले विपक्षी टीम के बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ऑलिवर डेविडसन को लगातार गेंदों पर आउट करते हुए हैट्रिक पूरी की. शेफर्ड ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस (11) को रदरफोर्ड के हाथों कैच आउट किया. इसके बाद अगली गेंद पर माइकल लीस्क (00) को पॉवेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

वह यहीं नहीं रुके ओवर की चौथी गेंद पर भी उन्होंने ऑलिवर डेविडसन (00) को बोल्ड कर दिया. इस तरह वह इस ओवर में क्रॉस, लीस्क और डेविडसन को आउट करते हुए हैट्रिक पूरा करने में कामयाब रहे.

शेफर्ड ने एक ओवर में लगाया विकेटों का चौका 

मैच के दौरान शेफर्ड ने एक ओवर में विकेटों का चौका भी लगाया. उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार विकेट लिया. पांचवीं गेंद बीट रही. इसके बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर साफ्यान शरीफ (00) को भी चलता कर दिया. इस तरह उन्होंने 17वें ओवर में कुल चार सफलता प्राप्त की. 

शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ लगाया विकेटों का पंजा 

स्कॉटलैंड के खिलाफ शेफर्ड विकेटों का पंजा लगाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 6.66 की इकॉनमी से 20 रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

Advertisement

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज (फुल मेंबर टीम) 

लसिथ मलिंगा - श्रीलंका
टिम साउथी - न्यूजीलैंड
पैट कमिंस - ऑस्ट्रेलिया
रोमारियो शेफर्ड - वेस्टइंडीज 

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज 

ब्रेट ली - बनाम बांग्लादेश - केप टाउन - 2007
कर्टिस कैम्फर - बनाम नीदरलैंड  अबू धाबी - 2021 
वानिंदु हसरंगा - बनाम दक्षिण अफ्रीका - शारजाह - 2021
कागिसो रबाडा - बनाम इंग्लैंड - शारजाह - 2021
कार्तिक मेयप्पन - बनाम श्रीलंका - जिलॉन्ग - 2022
जोश लिटिल - बनाम न्यूजीलैंड - एडिलेड - 2022
पैट कमिंस - बनाम बांग्लादेश - नॉर्थ साउंड - 2024
पैट कमिंस - बनाम अफगानिस्तान - अर्नोस वेले - 2024
क्रिस जॉर्डन - बनाम अमेरिका - ब्रिजटाउन - 2024
रोमारियो शेफर्ड - बनाम स्कॉटलैंड - कोलकाता - 2026

वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

जेसन होल्डर - बनाम इंग्लैंड  ब्रिजटाउन - 2022
रोमारियो शेफर्ड - बनाम बांग्लादेश - चट्टग्राम - 2025
शमर स्प्रिंगर - बनाम अफगानिस्तान - दुबई - 2026
रोमारियो शेफर्ड - बनाम स्कॉटलैंड - कोलकाता - 2026

Advertisement

यह भी पढ़ें- जेसन होल्डर ने बदल दिया वेस्टइंडीज क्रिकेट का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Featured Video Of The Day
Ghooskhor Pandit Controversy: 'घूसखोर पंडत' फिल्म पर बवाल, क्या बोला ब्राह्मण समाज? | CM Yogi
Topics mentioned in this article