Rohit Sharma vs Virat Kohli: रोहित या विराट, कौन है आईपीएल का असल किंग? आंकड़े दे रहे हैं जवाब

Rohit Sharma vs Virat Kohli: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो. उससे पहले बात करें रोहित शर्मा और विराट कोहली के यहां प्रदर्शन के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार हैं- 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli and Rohit Sharma

Rohit Sharma vs Virat Kohli: देश में रोहित शर्मा और विराट कोहली के चाहने वालों की एक लंबी फैन फॉलोइंग है. आईपीएल में कई खेल प्रेमी इन्हीं दोनों खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम तक खिंचे चले आते हैं. यहीं नहीं आईपीएल के दौरान इन्हीं दोनों खिलाड़ियों की वजह से फैंस दो गुटों में भी बंट जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर काफी तकरार देखने को मिलती है. दोनों खिलाड़ी आईपीएल के पहले सीजन से यहां शिरकत कर रहे हैं. टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज हो. उससे पहले बात करें दोनों खिलाड़ियों के यहां प्रदर्शन के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार है- 

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा ने 2008 से खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 272 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 267 पारियों में 29.73 की औसत से 7046 रन निकले हैं. 'हिटमैन' शर्मा ने ये रन 132.09 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. आईपीएल में रोहित के नाम दो शतक और 47 अर्धशतक दर्ज है. नाबाद 109 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. रोहित के बल्ले से आईपीएल में अबतक 302 छक्के और 640 चौके निकले हैं. वह टूर्नामेंट से सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. 

विराट कोहली का आईपीएल करियर 

वहीं बात करें विराट कोहली के आईपीएल करियर के बारे में तो वह यहां सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. 'किंग' कोहली ने 2008 से खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 267 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8661 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 132.85 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. आईपीएल में कोहली के नाम आठ शतक और 63 अर्धशतक दर्ज है. नाबाद 113 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. कोहली के बल्ले से आईपीएल में अबतक 291 छक्के और 771 चौके निकले हैं. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR की खत्म नहीं हो रही मुसीबतें, हर्षित राणा और पथिराना के बाद इस गेंदबाज ने भी छोड़ा साथ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: कैसे हुई फरसा वाले बाबा की मौत? जिससे मथुरा में कट रहा बवाल! | Yogi | UP Police
Topics mentioned in this article