पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी ऑल टाइम IPL प्लेइंग XI चुनी है, जिसमें टूर्नामेंट के कई सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों को जगह मिली है. उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी को चुना है, जबकि नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए सुरेश रैना उनकी पसंद बने हैं. इसके बाद नंबर-4 के लिए एमएस धोनी पर भरोसा जताया है.
एडम गिलक्रिस्ट ने नंबर-5 के लिए सूर्यकुमार यादव को अपनी प्लेइंग-11 में शामिल किया है. नंबर 6 के लिए कीरोन पोलार्ड को टीम में जगह दी है. और नंबर-7 के लिए सुनील नरेन को शामिल किया है, जबकि नंबर-8 के लिए रवींद्र जडेजा और 9 नंबर पर जसप्रीत बुमराह और 10वें नंबर पर लसिथ मलिंगा को शामिल किया है. इस टीम की प्लेइंग-11 के नंबर 11वें खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार है.
गिलक्रिस्ट की टीम में ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है जिन्होंने IPL में अपनी टीमों को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. यही वजह है कि उन्होंने कप्तानी के लिए एमएस धोनी को चुना, जिनकी अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई बार सफलता हासिल की. टीम में सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन किया.
इस टीम में बल्लेबाजी, ऑलराउंड क्षमता और गेंदबाजी का बेहतरीन बैलेंस नजर आता है. रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर जैसी सफल ओपनिंग जोड़ी से लेकर धोनी की कप्तानी, पोलार्ड-नरेन-जडेजा जैसे मैच विनर ऑलराउंडर और बुमराह-मलिंगा-भुवनेश्वर की मजबूत गेंदबाजी यूनिट इसे एक बेहद खतरनाक कॉम्बिनेशन बनाती है. गिलक्रिस्ट की यह XI IPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों का ऐसा मिश्रण है, जो किसी भी दौर की टीम को कड़ी चुनौती दे सकता है.
एडम गिलक्रिस्ट ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार.
यह भी पढ़ें- 'वैभव की तुलना सचिन से मत करो...,' सौरव गांगुली ने सिराज की अनदेखी पर भी तोड़ी चुप्पी
यह भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर-2, ब्रायन लारा नंबर-3, हरभजन सिंह ने चुने ऑल टाइम टॉप थ्री क्रिकेटर
यह भी पढ़ें- विवियन रिचर्ड्स नंबर-3, कोहली नंबर-4, ओपनर रोहित शर्मा, इयान बिशप ने चुनी ऑल टाइम ODI प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें- नंबर-6 हार्दिक पांड्या, रोहित-गिल ओपनर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी प्लेइंग-11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं