IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: रिंकू सिंह टीम से जुड़े अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी? इन 3 खिलाड़ियों को लेकर कंफ्यूजन

India Playing XI puzzle vs Zimbabwe: भारत और ज़िम्बाब्वे दोनों को चल रहे सबसे छोटे फ़ॉर्मेट के मेगा-इवेंट के अपने पहले सुपर 8 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, और वे लगातार दूसरा मैच हारने का जोखिम नहीं उठा सकते

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India's Likely Playing XI For Super 8s Match Against Zimbabwe

 India vs Zimbabwe Today Match Playing 11: सुपर 8 में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला होगा. सेमीफाइनल की उम्मीद को बनाए रखने के लिए भारत को हर हाल में इस मैच में जीत हासिल करनी होगी. भारतीय टीम को न सिर्फ जीत हासिल करनी होगी बल्कि बड़े अंतर से जिम्बाब्वे को हराना होगा जिससे नेट रन रेट के मामले में भारतीय टीम आगे निकल सके. भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच भारतीय ज़मीन पर पहला T20I मैच चेन्नई के MA ​​चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है. भारत और ज़िम्बाब्वे दोनों को चल रहे सबसे छोटे फ़ॉर्मेट के मेगा-इवेंट के अपने पहले सुपर 8 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, और वे लगातार दूसरा मैच हारने का जोखिम नहीं उठा सकते. सिकंदर रज़ा की कप्तानी वाली टीम के ख़िलाफ़ गुरु गंभीर के सामने एक परफेक्ट प्लेइंग 11 का चुनाव करने की चुनौती है. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

अक्षर पटेल की हो सकती है वापसी

उप कप्तानअक्षर पटेल, जिन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच के लिए प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था, पूरी संभावना है कि वे वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे. 

रिंकू सिंह टीम से जुड़े लेकिन इलेवन में शामिल होने पर संस्पेंस

रिंकू सिंह के पिता कैंसर से जूझ रहे हैं और नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं.मंगलवार को खबर आई थी कि रिंकू अपने पिता की देखभाल के लिए टीम छोड़कर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन अब रिंकू इंडिया के खेमे में वापस लौट गए हैं लेकिन उनके इलेवन में शामिल होने पर संस्पेंस है.रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा  की जगह भी सवालों के घेरे में है. इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि उनमें से कम से कम 1 को बेंच पर बैठाया जाएगा.

प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव 

  • अक्षर पटेल का खेलना तय है
  •  तिलक वर्मा अपनी जगह बनाए रखेंगे
  • रिंकू सिंह के खेलने की उम्मीद कम है.
  • वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन में से किसी एक को मिलेगा मौका
  • संजू सैमसन थोड़ा आगे हैं क्योंकि वो नेट्स में विकेटकीपिंग ड्रिल कर रहे थे. 

भारत की संभावित 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi News: पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी, PM मोदी, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स
Topics mentioned in this article