Virat Kohli creates history: विराट जिस 'पिच' पर खेलते हैं या खेल रहे हैं, उस पर खेलना किसी के लिए भी बहुत ही मुश्किल है. जिसने भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शुक्रवार को घरेलू चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात (RCB vs GT) के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) की 'पिच' को देखा, उसके मुंह से कुछ ऐसा ही निकला. पावर-प्ले के शुरुआती छह ओवरों में एक भी छ्क्का विराट के बल्ले से नहीं निकला. और जब राशिद खान के फेंके आठवें ओवर की दूसरी फेंकी बहुत ही छोटी गेंद पर लांग-ऑन के ऊपर से छ्क्का जड़ा, तो फिर छक्कों का सिलसिला शुरू हो गया. लेकिन इस छक्के के साथ कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड (Kohli's World record) बना दिया. विराट ने वह कारनामा कर दिया, जो टी20 इतिहास और खासकर आईपीएल में पहले कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका. कोहली ने जैसे ही राशिद पर छक्का जड़ा, तो उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के जड़ दिए
विराट '300 क्लब' में शामिल !
कोहली का लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का आया, तो कोहली क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद आईपीएल में तीन सौ छक्के जड़ने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए. कोहली से पहले सिर्फ क्रिस गेल (357 छक्के 142 मैच) और रोहित शर्मा (310 छक्के, 276 मैच) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं. और अब विराट कोहली (303 छक्के, 274 मैच) में वह विराट कारनााम कर दिया, जिसका उनके चाहने वाले बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे. लेकिन साथ ही इसकी छक्के के साथ कोहली ने वह भी कर दिखाया, जो टी20 इतिहास और आईपीएल में न ही रोहित कर सके और न ही क्रिस गेल!
...और यह रोहित, गेल भी नहीं कर सके
कोहली तीन सौ छक्के पूरने के साथ ही तीन सौ सिक्स क्लब में शामिल हुए. लेकिन इस छक्के के साथ ही कोहली ने वह विराट कारनामा कर डाला, जो टी20 इतिहास और आईपीएल की हिस्ट्री में भी कोई नहीं कर सका. दरअसल विराट कोेहली आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी टीम के लिए तीन सौ छक्के जड़ने वाले इकलौते और पहले बल्लेबाज हैं. ये तीन सौ के तीन सौ छक्के विराट ने आरसीबी के लिए ही खेलते हुए जड़े हैं.
वहीं, रोहित मुंबई इंडियंस और डेक्कन चॉर्जर्स के लिए अलग-अलग समय में खेले हैं. अभी तक रोहित ने मुंबई के लिए 259 छक्के, तो डेकन के लिए पहले 51 छक्के लगाए हैं. वहीं क्रिस गेल ने 239 छक्के आरसीबी के लिए, तो 88 छक्के पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए जड़े हैं. लेकिन कोहली के अभी तक के सभी 303 छक्के सिर्फ और सिर्फ आरसीबी के लिए ही आए हैं.














