RCB vs CSK: सीएसके की पावर में बड़ा छेद, बेंगलुरू ने इस पर किया वार, तो आधी जीत पक्की

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: पहले मैच के प्रदर्शन को संकेत माना जाते, तो इस बार सुपर किंग्स से अच्छा संदेश निकलकर नहीं आ रहा. वहीं, चुनौती सैमसन के लिए भी खुद को साबित करना हो चला है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2026: विराट कोहली पर आज फिर सभी की नजर रहेगी
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज के दूसरे मुकाबले में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स (RCB vs CSK) का मुकाबला पहले मैच से ही बिखरी दिखाई पड़ रही और बांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा, लेकिन मुकाबले से पहले ही मानो आरसीबी के हाथ में वह चाबी है, जो चिन्नास्वामी स्डेडियम में सही जगह पर लग गई, तो आधी जीत तो उसकी बहुत पहले ही तय हो जाएगी. वजह यह है कि भारतीय पिचों पर टी20 मुकाबले में जीत के लिए बहुत ही अहम हिस्से पावर-प्ले यानी खेल के शुरुआती छह ओवरों में आरसीबी की पावर रहीं ज्यादा है, तो चेन्नई की हालत संजू सैमसन के टॉप ऑर्डर में होने के बावजूद बहुत ही ज्यादा पतली दिखाई पड़ रही है. 

आरसीबी में बहुत सुधार, चेन्नई के फटे हाल!

हालिया सालों में आरसीबी ने शुरुआती छह ओवरों के प्रदर्शन में बहुत ही ज्यादा सुधार किया है. नतीजा यह रहा है कि पावर-प्ले में आरसीबी पिछले साल 2025 में शुरुआती छह ओवरों में सबसे दमदार प्रदर्शन करने वालों में दूसरे नंबर की टीम रही. पिछले साल आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस दौरान 9.94 के औसत से रन बटोरे, तो वहीं इस दौरान चेन्नई का औसत 8.70 पर गिर गया. यह पावर-प्ले में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों में दूसरे नंबर का प्रदर्शन रहा. यही वजह है कि आज के मुकाबले में मैच का परिणाम इस बात पर बहुत ही ज्यादा निर्भर करेगा कि शुरुआती छह ओवरों में किस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है. बेहतर किसका होगा, इसका अंदाज टॉप ऑर्डर को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है. और कुल मिलाकर यहां टेस्ट चेन्नई का ही होने जा रहा है. 

आज  फिर RCB का पलड़ा भारी: कोहली बनाम संजू

पावर-प्ले में गिरते औसत के बीच आज चेन्नई के लिए शुरुआती छह ओवर की जंग जीतना और भी बड़ा चैलेंज हो चला है क्योंकि आज ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन का मुकाबला विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी है. अगर आरसीबी ने हालिया सालों में पावर-प्ले में अपनी रन गति खासी बढ़ाई है, तो उसमें विराट कोहली का खासा योगदान रहा है. कोहली ने ओपनर बनने के बाद कुछ सालों में सेशन दर सेशन सुधार किया है. और इस सीजन में विराट कितने खतरनाक दिख रहे हैं, यह उन्होंने पहले ही मैच में बहुत ही अच्छी तरह दिखा दिया. ऐसे में सुपर किंग्स के लिए आज शुरुआती छह ओवरों की जंग जितना बहुत ही मुश्किल दिख रहा है.

यह भी पढ़ें:   Fastest Balls in IPL 2026: किसान के बेटे ने फेंकी IPL 2026 की सबसे तेज गेंद, जानें कौन है ?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump का 'रेस्क्यू' या ईरान का 'शिकार'? Trump |Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei