IND vs SA, T20 World Cup: 'गौतम गंभीर और सूर्या की इन दो गलतियों ने हराया', सुपर-8 में भारत की करारी हार पर अश्विन का माथा ठनका

Ravichandran Ashwin angry on Gautam Gambhir: भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल को भी याद किया, जहां अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ 72 रन की अहम साझेदारी की थी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ravichandran Ashwin का भड़के

IND vs SA, T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन रन से हरा दिया है. भारत की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. अब पूर्व स्पिनर अश्विन ने भारत की हार को लेकर रिएक्ट किया है और बताया है कि भारतीय टीम ने इस मैच में क्या गलती की जिसके कारण शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. अश्विन ने माना है कि हम आईसीसी इवेंट में आईपीएल वाली रणनीति चल रहे हैं जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा रहा है. अश्विन ने गंभीर और सूर्या की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने 'मैच-अप' के आधार पर अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को खिलाने के भारत के फैसले की आलोचना करते हुए अपनी बात रखी. उनके लिए, भारत ने खेल में दो बड़ी गलतियां की,  पहली, अक्षर को बाहर करना, और दूसरी, रिंकू सिंह को नंबर 8 पर खिलाना.

अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं मानता हूं कि IPL मैच-अप के लिए अच्छा है, लेकिन आपको टीम बदलनी होगी क्योंकि आप 14 गेम खेलने जा रहे हैं.  लेकिन ऐसे आईसीसी कैंपेन में, आप टीम को जितना स्टेबल रख सकते हैं, उतना अच्छा है."

अश्विन ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, " मैं 100% सहमत हूं कि आपको लेफ्ट-हैंडर के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल करना होगा, आपको उसे खिलाना होगा, मैं इन सब बातों से सहमत हूं. लेकिन अक्षर पटेल T20 क्रिकेट में आपके MVP रहे हैं. अक्षर पटेल ने जो किया है, उसे नहीं भूलना चाहिए."

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल को भी याद किया, जहां अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ 72 रन की अहम साझेदारी की थी, जिससे भारत ने 176 रन का मुश्किल टोटल बनाया था. अश्विन को लगता है कि अक्षर  साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा कर सकते थे.

Advertisement

इसके अलावा अश्विन ने रिंकू सिंह को नंबर 8 पर खिलाने के भारत के फैसले पर भी सवाल उठाया. उनके हिसाब से, रिंकू जैसी क्वालिटी वाले बैटर को बेहतर पोज़िशन देनी होगी.रिकॉर्ड के लिए, भारत ने अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ वाशिंगटन सुंदर को नंबर 5 पर उतारा था..
अश्विन ने इस बारे में कहा, "रिंकू सिंह नंबर 8 पर बैटिंग कर रहे हैं. आपके पास 8 बैटर हैं, और रिंकू नंबर 8 पर बैटिंग कर रहे हैं, उन्हें ऐसी पोज़िशन पर बैटिंग करने के लिए नहीं भेजा जा सकता."

अश्विन ने कहा, "वाशिंगटन सुंदर की कोई बेइज़्ज़ती नहीं. वह एक शानदार बैटर हैं. हम उनकी बैटिंग स्किल्स जानते हैं. यह एक सबक था जो साउथ अफ्रीका ने भारत को सिखाया, 'प्लीज़ बिना तैयारी के गेम में मत आना'."

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Army के Last Meal से डरा Iran? Donald Trump का Supreme Leader Khamenei पर बड़ा Strike प्लान!