राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| पीछे से पन्त ने भी बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी आगे थे| इस वजह से रिव्यु भी नहीं लिया गया| इस गेंद पर क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खेलना चाहा था लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं| 68/2 राजस्थान|

9.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|


9.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

9.3 ओवर (1 रन) कट किया इस बार पॉइंट की तरफ गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|

9.2 ओवर (0 रन) एक कसी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

9.1 ओवर (1 रन) गुगली गेंद को बैकफुट से मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

8.5 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: Devdutt Padikkal hits Mitchell Marsh for a 4! RR 64/2 (8.5 Ov). CRR: 7.25

8.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|

8.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|

8.2 ओवर (4 रन) चौका!!!! इसी के साथ पडिकल  ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड किया| गैप में गई गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: Devdutt Padikkal hits Mitchell Marsh for a 4! RR 58/2 (8.2 Ov). CRR: 6.96

देवदत्त पडिकल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...

8.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट ललित यादव बोल्ड मिचेल मार्श| 19 रन बनाकर यशस्वी लौटे पवेलियन| रूम बनाकर गेंद को खेलना चाहते थे| बोलर ने उन्हें ऐसा करते हुए देखा और शरीर पर धीमी गति से छोटी गेंद डाल दी| बल्लेबाज़ ने उसे पुल तो किया लेकिन शॉट लगाते समय ही उन्हें पता चला गया कि ये पार नहीं हो पायेगा| डीप मिड विकेट पर फील्डर तैनात थे और गेंद उनकी गोद में चली गई| 54/2 राजस्थान| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: WICKET! Yashasvi Jaiswal c Lalit Yadav b Mitchell Marsh 19 (19b, 1x4, 1x6). RR 54/2 (8.1 Ov). CRR: 6.61

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलने गए लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ| 54/1 राजस्थान|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

7.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सामने की तरफ खेला| एक रन हासिल हुआ|

7.3 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| डीप फील्डर तैनात, एक रन मिल गया|

7.2 ओवर (1 रन) टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन मिल गया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|

6.6 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्ले का मुंह खोलते हुए शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की तरफ खेला| जबतक फील्डर बॉल को फील्ड करते बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर एक रन चुरा लिया| 49/1 राजस्थान|

6.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट कर दिया पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया|

6.4 ओवर (1 रन) सिंगल हासिल होगा यहाँ पर| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

6.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद| पुल लगाया उसे मिड विकेट की दिशा में और एक रन हासिल हो गया|

6.2 ओवर (1 रन) इस बार बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर कैच के लिए आगे आये लेकिन उनसे आगे गिर गई बॉल| एक रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 43/1 राजस्थान| फ़िलहाल क्रीज़ पर आर अश्विन और यशस्वी जयसवाल संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आर्म बॉल डाली गई थी जिसे ड्राइव करने गए थे बल्लेबाज़ और गेंद की लाइन से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ| 43/1 राजस्थान|

5.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

5.4 ओवर (6 रन) छक्का! बहुत ही बढ़िया शॉट! महज़ अपनी टाइमिंग के साथ छह रन मार दिया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: It's a SIX! Ravichandran Ashwin hits Axar Patel. RR 42/1 (5.4 Ov). CRR: 7.41

5.3 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: Ravichandran Ashwin hits Axar Patel for a 4! RR 36/1 (5.3 Ov). CRR: 6.55

5.2 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेलने गए| बल्ले का किनारा लेकर कीपर के दस्तानों के पास से निकल गई गेंद| एक टफ चांस था जिसे पन्त ने मिस कर दिया| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट