शतकवीर रहमनुल्लाह गुरबाज का सुपर कारनामा, 55 साल के वनडे इतिहास कोई नहीं सका, कोहली भी पीछे रह गए भाई

अभी तक के अंतरराष्ट्रीय सफर में न हीं रहमनुल्लाह गुरबाज का वनडे में ज्यादा प्रभावी औसत नहीं रहा है, लेकिन जो आकड़ा अब निकलर आया है, वह हैरान करने वाला है. वहीं, शनिवार का उनका 48 गेंदों पर बनाया गया शतक यही बताता है कि वह अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं ही खेल सके हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रहमनुल्लाह गुरबाज ने तूफानी शतकीय पारी खेली
Source: Social media

भारत के खिलाफ धर्मशाला में शनिवार को शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पहले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर बारिश जमकर बरसी. और फिर भारत के न्योता देने के बाद अफगानी विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज. गुरबाज कभी-कभी ही बरसते हैं और उन्होंने इसके लिए शनिवार का दिन चुनते हुए 51 गेंदों पर 8 चौकों और इतने ही छक्कों से 102 रन की पारी तूफानी पारी खेल डाली. रहमनुल्लाह के बल्ले से यूं तो कई रिकॉर्ड निकलने, लेकिन इस पारी से उनका वह आंकड़ा सामने आया, जो अपने करियर में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाज भी हासिल नहीं कर सके.

यह कन्वर्जन रेट बहुत ही स्पेशल है 

पहला वनडे मुकाबला साल 1971 में खेला गया था. और तब से लेकर अभी तक करीब 55  सालों में जब बात जब अर्द्धशतक पूरा करने के बाद इससे सबसे बेहतर औसत से शतक में  तब्दील करने की बात आती है, तो इस मामले में रहमनुल्लाह गुरबाज की कोई सानी नहीं है.   अगर  इस फॉर्मेट में इस रिकॉर्ड के पहलू से कम से कम 7 शतकों के आधार पर गुरबाज का 50 से 100 तक पहुंचने में कन्वर्जन रेट या कहें औसत सर्वश्रेष्ठ रहा है. आप नजर डाल लीजिए

वनडे में 50 से 100 तक सर्वश्रेष्ठ कन्वर्जन रेट

औसत                             बल्लेबाज 

56.25                       रहमुल्लाह गुरबाज    (9 शतक)
      
43.48                      कैलम मैकलियोड     (10 शतक)

42.86                       डारेल मिचेल          (9 शतक)

41.82                     क्विंटन डी कॉक      (23 शतक)

41.22                     विराट कोहली         (54 शतक)

वहीं, रहमनुल्लाह ने 48 गेंदों पर शतक जड़ा, तो इसी के साथ ही वह भारत के खिलाफ इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले भी बल्लेबाज बन गए. इससे पिछला रिकॉर्ड शाहिद आफरीदी के नाम पर था. 

Advertisement

भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज
 

गेंद                   बल्लेबाज                जगह       

45                    आफरीदी                  कानपुर (2005) 

48                      गुरबाज़                  धर्मशाला (2026)

Advertisement

57                 जेम्स फॉल्कनर            बेंगलुरु (2013)

57                एबीडी विलियर्स        मुंबई वानखेड़े (2015)

57                 माइकल ब्रेसवेल        हैदराबाद (2023)

Featured Video Of The Day
सौतन विवाद में दहल उठा सतना का राजघराना!
Topics mentioned in this article
Rahmanullah Gurbaz
India
Afghanistan
India Vs Afghanistan 06/13/2026 Inaf06132026269854
Cricket