PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीते दो दिन में तीन स्टार खिलाड़ियों को सजा दी है. नसीम शाह और शाहीन अफरीदी के बाद अब फखर जमान पर एक्शन हुआ है. फखर जमान पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लगे थे. पीसीबी ने फखर जमान को लेवल 3 के अपराध का दोषी पाया है और उन्होंने जारी पाकिस्तान सुपर लीग से दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है. इससे पहले पीसीबी ने नसीम शाह को उनको सेशल मीडिया पोस्ट के लिए और शाहीन अफरीदी को सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने पर जुर्माना लगाया था.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि फखर ज़मान को टूर्नामेंट की आचार संहिता के लेवल 3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. यह आरोप आर्टिकल 2.14 के उल्लंघन से जुड़ा है, जो 29 मार्च को गद्दाफ़ी स्टेडियम में कराची किंग्स के ख़िलाफ़ लाहौर कलंदर्स के मैच के दौरान गेंद की हालत बदलने से संबंधित है.
बता दें, मैच के आखिरी ओवर में फखर जमान को गेंद से छेड़छाड़ करते देखा गया था. यह घटना कैमरे में कैद हुई थी. वहीं ऑन-फ़ील्ड अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी लगाई थी और आख़िरी ओवर से पहले गेंद बदलने का आदेश दिया था.
फखर पर ऑन-फील्ड अंपायर शाहिद सैकत और फैसल खान आफरीदी, साथ ही टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक रशीद ने आरोप लगाया था. उन्होंने इस आरोप से इनकार किया था और इसे चुनौती दी थी. लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी मैच के बाद बॉल टेंपरिंग के इनकार किया था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि आखिरी ओवर शुरू होने से पहले शाहीन, हारिस रऊफ और फखर चर्चा करते हैं. हारिस इस दौरान गेंद फखर को देते हैं. फखर इस दौरान एक हाथ से गेंद को ढकते हुए कुछ करते दिखती हैं. जैसे ही अंपायर की नजर इस पर पड़ी, उन्होंने इससे रोका और भी 5 रनों की पेनल्टी लगाई.
लेवल-3 के अपराध के लिए कम से कम एक मैच से लेकर अधिकतम दो मुकाबलों तक का बैन लग सकता है. पाकिस्तान सुपर लीग की आचार संहिता के तहत, खिलाड़ियों को मैच रेफरी का लिखित फैसला मिलने के 48 घंटों के भीतर टूर्नामेंट की तकनीकी समिति के पास अपील करने का अधिकार होता है.
मैच रेफरी रोशन महानामा ने सबूतों की समीक्षा करने और फखर की बात सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है. सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी, टीम डायरेक्टर समीन राणा और मैनेजर फारूक अनवर मौजूद थे. लाहौर कलंदर्स 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ, जबकि 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी, जिसमें फखर जमान को खेलने को इजाजत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच ? लेकिन फिर भी हुई पैसों की बारिश, मिले 3 अवार्ड
यह भी पढ़ें: IPL 2026 PBKS vs GT: करामाती राशिद खान vs चतुर चंचल चहल, किसका रिकॉर्ड है दमदार














