World Cup 2023 Updated Points Table: बांग्लादेश को हराकर साउथ अफ्रीका ने प्वाइंट टेबल में किया बड़ा फेरबदल

Updated ODI World Cup Points table: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पछाड़कर नंबर 2 की कुर्सी हासिल कर ली है. वहीं. भारत इस समय नंबर वन पर बना हुआ है. साउथ अफ्रीकी टीम ने +2.370 के रन रेट के साथ नंबर 2 पर आ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Update ODI WC 2023 Points Table, साउथ अफ्रीका का धमाका

ODI World Cup Points table Update:  वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश हराकर बड़ा फेरबदल कर दिया है.  साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पछाड़कर नंबर 2 की कुर्सी हासिल कर ली है. वहीं. भारत इस समय नंबर वन पर बना हुआ है. साउथ अफ्रीकी टीम ने +2.370 के रन रेट के साथ नंबर 2 पर आ गई है. वहीं भारत का रन रेट साउथ अफ्रीका से कम है लेकिन अपने सभी मैच जीतने में सफल रही है. जिसके कारण नंबर वन पर है. भारत इस समय +1.353 के रन रेट के साथ नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान है. नंबर 3 पर न्यूजीलैंड और नंबर 4 पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ें: "ऐसा कोई रास्ता नहीं कि भारत विश्व कप.." शोएब अख्तर ने भारत के खिताब जीतने को लेकर किया बड़ा दावा

यह भी पढ़ें: SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने World Cup में रचा इतिहास, ऐसा कमाल कर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

इसके अलावा नंबर 5 पर इस समय पाकिस्तान और नंबर 6 पर अफगानिस्तान की टीम मौजूद है. नंबर 7 पर नीदरलैंड्स की टीम है तो वहीं नंबर 8 पर इस समय श्रीलंका की टीम काबिज है. नंबर 9 पर इंग्लैंड है तो वहीं साउथ अफ्रीकी से मिली हार के बाद अब बांग्लादेश आखिरी पायदान पर आ गई है. 

इंग्लैंड और पाकिस्तान संकट में

पाकिस्तान को अफगानिस्तान से बुरी हार का सामना करना पड़ा है जिससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है. अफगानिस्तान से उलटफेर का सामना करने अब पाकिस्तान को अपने बाकी बचे मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. वहीं. दूसरी ओर वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का बुरा हाल है. इंग्लैंड की टीम 4 मैच में केवल 1 ही मैच जीत सकी है. ऐसे में अभी इंग्लैंड को 5 मैच और खेलने हैं. इंग्लैंड को अब चमत्कार ही करना होगा. यानी दो बड़ी टीम इस समय वर्ल्ड कप में संकट में हैं. हालांकि पाकिस्तान 2 मैच अबतक जीतने में सफल रही है लेकिन 3 मैच हारने के कारण पाक टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan की कंगाली का सबूत! बीच डिबेट बत्ती हो गई गुल! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article