PBKS vs KKR: सुनील नरेन बने 'इतिहास पुरुष', 17 साल में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders: सुनील नरेन ने सिर्फ 3 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए, तो इसी के साथ उन्होंने मेगा रिकॉर्ड भी बना दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IPL 2025: सुनील नरेन को मात देना अब यहां से किसी के लिए भी बहुत ही बड़ा चैलेंज है
नयी दिल्ली:

Sunil Narine creates history: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में मैच दर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन निखर रहा है, तो उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी निखार आ रहा है. प्रदर्शन निखर रहा है, तो बड़े कारनामे हो रहे हैं. और केकेआर के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन (Sunil Narine) भी मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS vs KKR) के खिलाफ तूफानी करते हुए इतिहासपुरुष बन गए. सुनील नरेन ने पंजाब के बल्लेबाजों को पानी पिलाते हुए सिर्फ तीन ओवरों में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए. और पुछल्ले मार्को जानसेन को बोल्ड करने के सात ही सुनील नरेन  मेगा इवेंट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए. 

PBKS vs KKR: 'मुझे पता था कि...', कोच रिकी पोंटिंग ने प्रियांश आर्य को लेकर दे दिया बड़ा बयान, मच गई खलबली

नरेन से पहले पहले इस कारनामे पर एक भारतीय उमेश यादव का नाम लिखा था और उन्होंने भी यह कारनामा पंजाबी टीम के खिलाफ किया  था, लेकिन अब इसे मिटाकर सुनील नरेन ने अपना नाम लिखवा लिया है. चलिए जान लीजिए कि किन बॉलरों ने किस टीम के खिलाफ कितने विकेट लिए. और कौन सा गेंदबाज किस नंबर पर है. 

Advertisement

विकेट           बॉलर                 बनाम

36                  सुनील नरेन             पंजाब

35                 उमेश यादव              पंजाब

33                   ड्वेन ब्रावो             मुंबई

33                  मोहित शर्मा            मुंबई

32                   युजवेंद्र चहल          पंजाब

32                  भुवनेश्वर                 केकेआर


 

Featured Video Of The Day
Pahalgam Terror Attack के बाद भारत में Pakistan का X Account ब्लॉक, Embassy के बाहर भी सन्नाटा