VIDEO: मैक्सवेल का कैच पकड़ने के लिए 'चीता' बने निसांका, हवा में कलाबाजी देख दुनिया रह गई सन्न

श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका ने क्षेत्ररक्षण के दौरान एक हैरतअंगेज कैच पकड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. यह कैच उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का पकड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pathum Nissanka
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है
  • श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका ने बैकवर्ड पॉइंट पर एक लंबी छलांग लगाकर ग्लेन मैक्सवेल का महत्वपूर्ण कैच पकड़ा
  • ग्लेन मैक्सवेल ने छठे क्रम पर 15 गेंदों में 22 रन बनाए और अपनी टीम के लिए एक चौका व एक छक्का लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में खेला जा रहा है. जहां श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने क्षेत्ररक्षण के दौरान एक हैरतअंगेज कैच पकड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. क्रिकेट प्रेमियों को यह वाक्या ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला. पारी का 17वां ओवर दुशान हेमंता डाल रहे थे. हेमंता के इस ओवर की पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में घूमते हुए ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद पर जोरदार तरीके से शॉट लगाने का प्रयास किया. जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी रहे. मगर बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े निसांका ने हवा में बाईं ओर एक लंबा छलांग लगाते हुए नामुमकिन कैच को मुमकिन कैच बनाते हुए सबको हैरान कर दिया. परिणाम यह रहा कि मैक्सवेल को निराश कदमों के साथ पवेलियन का रूख करना पड़ा. 

श्रीलंका के खिलाफ 15 गेंद में 22 रन बनाने में कामयाब रहे मैक्सवेल 

बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम की तरफ से छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में 146.66 की स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को एक चौका और एक छक्का देखने को मिला. कंगारू टीम की तरफ से वह 16.1 ओवर में 160 रन के कुल योग पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. 

दुशान हेमंता ने चटकाए तीन विकेट 

वहीं बात करें दुशान हेमंता के प्रदर्शन के बारे में तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 9.25 की इकॉनमी से 37 रन खर्च करते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल मार्श (54), ट्रेविस हेड (56) और ग्लेन मैक्सवेल (22) बने. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर कोई रहम नहीं, खेलते वक्त मन करता मसल डालो-ईशान किशन का बिहारी खून वाला Video वायरल
 

Featured Video Of The Day
Indore Horror: MBA Student की हत्या के बाद Boyfriend ने Dead Body के साथ जो किया वो डरावना है!
Topics mentioned in this article