Pat Cummins reaction viral : पैट कमिंस ने अपनी वाइफ (wife Becky Cummins) के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसपर फैन्स के खूब सारे कमेंट आए. वहीं, एक भारतीय फैन ने कमिंस की खास तस्वीर पर कमेंट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन ने कमिंस की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा ' I Love Your Wife' . जिसपर कमिंस ने भी रिप्लाई किया. कमिंस ने मजेदार अंदाज में इस कमेंट का रिप्लाई किया और लिखा 'आपका मैसेज वाइफ तक पहुंचा दूंगा" कमिंस ने इस कमेंट का जितनी सरलता से जवाब दिया उसने फैन्स का दिल जीत लिया है. बता दें कि कमिंस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वाइफ के साथ कई सारी तस्वीर शेयर करते रहते हैं.
पैट कमिंस के लिए 2023 का साल शानदार रहा, कप्तान रहते हुए कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाया तो वहीं वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी दिलाया, कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे सफल कप्तान बनकर उभरे हैं. पैट कमिंस की कप्तानी और बेहतरीन गेंदबाजी के अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर भी कब्जा जमाया था. आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20.5 करोड़ में खरीदा है. इस बार आईपीएल मार्च में होना है और फैन्स कमिंस के परफॉर्मेंस के देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
44 साल के इमरान ताहिर ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने
इसके अलावा कमिंस को ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. अवार्ड मिलने पर कमिंस ने कहा था कि, "यह बहुत बड़ा सम्मान है, यह साल (2023) हमारे लिए बड़ा साल रहा है, टीम को बहुत सारी शानदार सफलताएं मिलीं. यह व्यक्तिगत सम्मान पाना बहुत बड़ी बात है और मैं बहुत चकित भी हूं. " बत ादें कि आईपीएल के बाद इस साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाने वाला है, जो जून में होगा. इस बार टीृ20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा.














