गजब बेइज्जती है भाई.. नीदरलैंड से जीत के बाद भी पाकिस्तान टीम पर भड़की पूर्व PAK क्रिकेटर की बेटी

Zainab Abbas angry reaction on Pakistan Team: टी20 विश्व कप से पहले मैदान के बाहर की सुर्खियों ने पाकिस्तान की तैयारी को प्रभावित किया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026, Pakistan vs Netherlands: पाकिस्तान को पहले मैच में मिली जीत

Zainab Abbas angry on Pakistan Team: पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास  ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना की है.PAK पूर्व क्रिकेटर नसीर अब्‍बास की बेटी जैनब पाकिस्तान की सबसे मशहूर स्पोर्ट्स एंकर हैं. उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट शेयर कर पाकिस्तानी क्रिकेट की आलोचना की है. पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा, अगर फहीम नहीं होते तो ब्लेम गेम शुरू हो गया होता. 148 रन चेज़ करने थे, अगर टारगेट 170 से ज़्यादा होता तो क्या होता? 48 डॉट बॉल... मिडिल ऑर्डर का स्ट्राइक रेट 83.3, 66.6 और 46.15 रहा." जैनब अब्बास का यह पोस्ट पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहा है. 

जीत के बाद भी पाकिस्तानी फैन्स गुस्से में

पाकिस्तान को मिली जीत के बाद पाकिस्तान के फैन्स काफी गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं. फैन्स पूरी तरह से नाखुश हैं. बता दें कि  निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ के 11 गेंद में 29 रन की मदद से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया.  

148 रन बनाने में पसीने छूटे

जीत के लिये 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर दस ओवर के बाद दो विकेट पर 90 रन था लेकिन इसके बाद उसने लगातार विकेट गंवाये, एक समय 16 . 1 ओवर में 7  विकेट पर स्कोर 114 रन था और उसे जीत के लिये 34 रन की जरूरत थी. आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 29 रन चाहिये थे.  अशरफ ने लोगान वान बीक की गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाया और आखिरी ओवर में चौका जड़कर मैच तीन गेंद बाकी रहते पाकिस्तान के नाम किया. 

Advertisement

इससे पहले ओडाउड ने अशरफ का कैच 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छोड़ा था जब वह सात रन पर थे. नीदरलैंड को इस कैच के छूटने की भारी कीमत चुकानी पड़ी . 

टी20 विश्व कप से पहले मैदान के बाहर की सुर्खियों ने पाकिस्तान की तैयारी को प्रभावित किया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  PAK vs NED: जीता मैच हार गया नीदरलैंड, इन 6 गेंदों ने छीन ली जीत, आखिरी समय में ऐसे पलट गया पूरा मैच

Featured Video Of The Day
PM Modi Malaysia visit: भारत-मलेशिया संबंध हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहे.. कुआलालंपुर में पीएम मोदी
Topics mentioned in this article