लॉर्ड्स में मिली हार से पाकिस्तान बौखलाया, सात खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, दो कोच भी आए निशाने पर

पाकिस्तान को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 194 रनों सी बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद बोर्ड ने टीम से सात खिलाड़ी और दो कोच को रिलीज कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Pakistan release seven players, change coaches

लॉर्ड्स में इंग्लैंड के हाथों 194 रन की करारी हार के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दौरे के बीच में ही टीम में बड़े बदलाव किए हैं. बोर्ड ने सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है और कोचिंग स्टाफ के सदस्यों को भी बदल दिया है. बता दें, इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान दो टेस्ट खेल चुका है और चारों में से किसी में भी टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. हरकत करती गेंदों के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने दोनों मैचों में सरेंडर कर दिया. हेडिंग्ले में पाकिस्तान को पारी के अंतर की हार का सामना करना पड़ा था. 

पाकिस्तान बोर्ड ने यह बड़े बदलाव तब किए गए हैं, जब मेहमान देश तीन मैचों की सीरीज़ में 0-2 से पीछे चल रहा है. पाक पिछले छह टेस्ट मैचों में से पांच हार चुका है. सोमवार को जारी एक बयान में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि उसने पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान सलमान अली आगा, विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान और ओपनिंग बल्लेबाज़ इमाम-उल-हक के साथ-साथ अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस ज़फ़र और खुर्रम शहज़ाद को टीम से बाहर कर दिया है.

PCB ने सोमवार को अपने बयान में कहा,"पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज घोषणा की है कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद सात खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है. कुल सात नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिनमें टेस्ट स्तर पर अब तक न खेले (अनकैप्ड) पांच खिलाड़ी और टेस्ट खेल चुके (कैप्ड) दो खिलाड़ी शामिल हैं."

नए शामिल किए गए खिलाड़ियों में टेस्ट खेल चुके बल्लेबाज़ सैम अयूब और अब्दुल्ला फ़ज़ल के साथ-साथ बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अराफ़ात मिन्हास शामिल हैं. बर्मिंघम के एजबेस्टन में 9 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले, अनकैप्ड खिलाड़ी मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान और रज़ाउल्लाह भी टीम में शामिल होंगे.

Advertisement

बोर्ड ने कहा,"नए खिलाड़ियों के तौर पर घोषित किए गए खिलाड़ियों में बल्लेबाज़ सैम अयूब और अब्दुल्ला फ़ज़ल ने क्रमशः आठ और दो टेस्ट खेले हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अराफ़ात मिन्हास ने तीन वनडे और चार T20I में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है."

PCB ने आगे कहा,"अन्य चार खिलाड़ियों में बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद इमरान जूनियर, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ और कायद-ए-आज़म ट्रॉफी 2025-26 के 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' साद बेग, और दाएं हाथ के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान (जिन्हें इमरान रंधावा के नाम से भी जाना जाता है) और रज़ाउल्लाह शामिल हैं."

Advertisement

यह बदलाव सिर्फ़ खिलाड़ियों की टीम तक ही सीमित नहीं है. पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद रेड-बॉल हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को उनकी ज़िम्मेदारियों से हटा दिया गया है. इसी खराब दौर में शान मसूद की जगह बाबर आज़म को टेस्ट कप्तान बनाया गया था.

बाकी दौरे के लिए व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और एशले नोफके बैकरूम की ज़िम्मेदारियां संभालेंगे. PCB ने कहा,"इसके अलावा, सरफराज अहमद और उमर गुल को भी हटा दिया गया है और बैकरूम स्टाफ़ में उनकी जगह माइक हेसन और एशले नोफके लेंगे."

मैच के दौरान अहम खिलाड़ियों के प्रदर्शन और मैदान के बाहर हुए विवादों की वजह से भी पाकिस्तान की आलोचना हुई है. बाएं हाथ के बल्लेबाज़ इमाम की काफ़ी आलोचना हुई क्योंकि वे दोनों पारियों में बल्लेबाज़ी नहीं कर पाए. पहले दिन उन्हें पिंडली में चोट लगी थी. चौथे दिन सुबह वार्म-अप के लिए उनके मैदान पर आने पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने टीवी कमेंट्री के दौरान इसे 'सिर्फ़ दिखावा' करार दिया था.

लंबे समय से खराब बल्लेबाज़ी फ़ॉर्म के कारण रिज़वान की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है. लॉर्ड्स में उनके अजीब तरह से आउट होने ने इस स्थिति को और गंभीर बना दिया; उन्होंने एक ऐसी गेंद पर गलत तरीके से स्लॉग शॉट खेलने की कोशिश की जो अंदर की ओर आई और उन्हें एलबीडब्लू आउट कर दिया. इसी घटना ने PCB को बड़े पैमाने पर और अभूतपूर्व बदलाव करने के लिए प्रेरित किया.

Advertisement

बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की अपडेटेड टेस्ट टीम: बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्ला फ़ज़ल, अराफ़ात मिन्हास, अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद ग़ाज़ी गोरी (विकेट-कीपर), रज़ाउल्लाह, साद बेग (विकेट-कीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह.

यह भी पढ़ें: Lionel Messi Retirement: 'फैसले से दुख हुआ, लेकिन यही सही समय' संन्यास पर लियोनेल मेसी का इमोशनल मैसेज

Advertisement

यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी का संन्यास पर खुलासा, फाइनल के दो दिन बाद लिखा था रिटायरमेंट लेटर, लेकिन इस वजह से टाला फैसला

Featured Video Of The Day
नेपाल में उम्मीद का वीडियो कॉल,कैसे अपनों से बात कर रहे बेबस लोग

Topics mentioned in this article
Pakistan
Cricket