पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ना खेलने पर लेगा यू-टर्न लेगा? प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तोड़ी चुप्पी

India vs Pakistan T20 World Cup, Pakistan PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज के अनुसार, इस्लामाबाद में फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा,"हमने T20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे."

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Pakistan PM Shehbaz Sharif Statement on India vs Pakistan
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को खेलने से साफ मना कर दिया है.
  • प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए भारत मैच का बहिष्कार करने का फैसला दोहराया है.
  • आईसीसी ने पाकिस्तान के इस फैसले पर ध्यान दिया है लेकिन अभी तक आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Pakistan PM Shehbaz Sharif Statement: पाकिस्तानी सरकार ने बीते रविवार को ऐलान किया था कि पाक टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला महामुकाबला नहीं खेलेगी. पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले के बाद कई रिपोर्ट्स आईं और कई तरह के दावे हुए. एक रिपोर्ट में दावा हुआ कि पाकिस्तानी सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश के चुनाव को देखते हुए लिया गया है और 12 फरवरी के बाद यह फैसला बदल सकता है. इसके अलावा आईसीसी भी अपने विकल्प तलाश रहा है और बैकचैनल बातचीत हो रही है. हालांकि, अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मामले में फैसले को दोहराते हुए कहा कि देश ने श्रीलंका में 15 फरवरी को होने वाले मैच के लिए "साफ रुख" अपनाया है. 

पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज के अनुसार, इस्लामाबाद में फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा,"हमने T20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे." शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि उन्होंने सावधानी से आकलन करने के बाद भारत मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. 

पाकिस्तानी पीएम ने इस दौरान कहा कि खेल और राजनीति दूर-दूर होने चाहिए. पाक पीएम ने कहा,"खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए." उन्होंने आगे कहा,"हमने इस पर ध्यान से विचार करने के बाद यह रुख अपनाया है." और इसे "सही फैसला" बताया.

इससे पहले, पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था. पाकिस्तान सरकार ने X पर पोस्ट किया था कि पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में "मैदान पर नहीं उतरेगी". पाकिस्तानी सरकार की तरफ से कोई कारण नहीं दिया गया था. हालांकि, पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में था. 

बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत के बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट किया था कि शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया गया था और उनकी जगह स्कॉटलैंड को टीम में शामिल किया गया था. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और देश के गृह मंत्री, मोहसिन नकवी ने पिछले महीने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फैसले के बारे में जानकारी दी थी.

Advertisement

पाकिस्तानी सरकार के ऐलान के बाद ICC ने एक रिलीज़ में कहा कि उसने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर ध्यान दिया है जिसमें उसने अपनी नेशनल टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चुनिंदा तौर पर हिस्सा लेने का निर्देश देने का फैसला किया है.

आईसीसी की रिलीज में कहा गया,"जब तक ICC को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक चुनिंदा टीमों के हिस्सा लेने वाली यह बात एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत से मेल नहीं खाती, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है."

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत खराब है. दोनों टीमें आठ बार खेल चुकी हैं, जिसमें रिकॉर्ड भारत के पक्ष में 7-1 है. पिछले साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान तीन बार एक दूसरे से भिड़े थे और तीनों बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी.

पाकिस्तान ने पिछले महीने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की थी. उन्हें भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.

Advertisement

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

Advertisement

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत के खिलाफ ना खेलने पर कंगाल हो जाएगा PCB, ICC से लग सकता है 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये का झटका

यह भी पढ़ें: 'डरा हुआ है...' पूर्व भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के T20 वर्ल् कप में भारत के खिलाफ ना खेलने पर दिया बड़ा बयान

Featured Video Of The Day
Parliament Session 2026: 'गद्दार' पर राहुल देंगे इस्तीफा ? सड़कों पर हज़ारों सिख! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article