PAK vs SL, T20 World Cup: बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान-श्रीलंका मैच तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल में?

Pakistan vs Sri lanka, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. इस हार के साथ ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PAK vs SL, T20 World Cup:

इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. इस हार के साथ ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा. पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका इंग्लैंड सुपर आठ के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा. न्यूजीलैंड का सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. इंग्लैंड की जीत का सीधा फायदा पाकिस्तान को हुआ है, क्योंकि अगर न्यूजीलैंड जीत जाती तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. 

पाकिस्तान को हर हाल में चाहिए जीत

वहीं अब ग्रुप बी से सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा इसका फैसला होगा, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले की विजेता टीम से. शनिवार को कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले इस करो या मरो के मैच में पाकिस्तान को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है. 

मौजूदा स्थिति के अनुसार, न्यूजीलैंड सुपर 8 ग्रुप 2 में तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +1.390 है. वहीं, पाकिस्तान के पास दो मैचों के बाद सिर्फ एक अंक है (नेट रन रेट: -0.461). न्यूजीलैंड को पछाड़कर आगे निकलने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को लगभग 64 रनों से हराना होगा या लगभग 13.1 ओवरों में लक्ष्य का पीछा पूरा करना होगा (यह मानते हुए कि लक्ष्य 160 रन का है).

अगर बारिश के रद्द हुआ मैच तो?

लेकिन अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो रद्द हुआ तो पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होगा. पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हुआ था. अगर शानिवार को मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. और न्यूजीलैंड क्वालीफाई कर जाएगी. 

कैसा रहेगा मौसम?

बात अगर मौसम के पूर्वानुमान की करें तो, AccuWeather के अनुसार, शनिवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बारिश की संभावना मात्र 1 प्रतिशत है. तापमान 19 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

श्रीलंका के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड

बात अगर श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के टी20 अंतरराष्ट्रीय में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो पाकिस्तान 17-12 से आगे है और 2025 के बाद खेले गए मैचों में 4-2 की बढ़त बनाए हुए है.

Advertisement

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेलालेज, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, जेनिथ लियानगे, कामिल मिशारा

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तो फिर होगा IND-PAK का महामुकाबला! न्यूजीलैंड की हार के बाद T20 वर्ल्ड कप में बदले समीकरण

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM, T20 World Cup: अर्शदीप सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ट्रेंट बोल्ट को पछाड़ा, बुमराह से भी निकले आगे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Tension: ईरान पर हमला करने को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान | Ali Khamenei
Topics mentioned in this article