Pakistan vs Netherlands, Salman Agha Statement: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और पहले ही मैच में रोमांच चरम पर पहुंच गया. एक समय तक लग रहा था कि नीदरलैंड्स उलटफेर कर देगी, लेकिन फहीम की पारी के चलते पाकिस्तान जैसे-तैसे जीतने में सफल हुआ वो भी सिर्फ तीन गेंद पहले. पाकिस्तान भले ही जैसे-तैसे जीतने में सफल रहा, लेकिन फिर भी मैच के बाद सलमान आगा ने कहा कि उन्होंने अच्छी तरह से चीजों को संभाला. बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलडैं ने 147 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 7 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया. पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए आखिरी दो ओवर में 29 रन चाहिए थे. लेकिन नीदरलैंड्स आखिरी में कंट्रोल नहीं रख पाया और मौका हाथ से जाने दिया. मैक्स ओ'डॉड ने फहीम का आसान कैच छोड़ दिया और बल्लेबाज़ ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया, बाकी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर मैच को लगभग अपने नाम कर लिया और मोमेंटम को पक्के तौर पर पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया.
मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और 10 ओवर तक उनकी बैटिंग अच्छी रही थी. सलमान आगा ने कहा,"मुझे लगता है कि जब हमने बॉलिंग की, तो मुझे लगता है कि हमने सच में बहुत अच्छा किया. 148 रन, मैं इसे किसी भी दिन ले सकता हूं. हमने पहले 10 ओवर में अच्छी बैटिंग की, लेकिन आपके पांच, छह खराब ओवर होते हैं, जैसे अगर दो, तीन खराब ओवर होते हैं, तो आप गेम से बहुत दूर हो जाते हैं. लेकिन जाहिर है, फहीम को क्रेडिट, जिस तरह से उसने बैटिंग की, मुझे लगता है कि उसने बहुत शानदार बैटिंग की."
पाकिस्तानी गेंदबाजी पर कप्तान सलमान ने कहा,"मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की और हमें पता था कि वे जोर लगाएंगे. लेकिन मुझे लगता है कि हमने चीजों को बहुत अच्छे से संभाला. और 147 रन, मुझे लगता है कि हम इस तरह की पिच पर किसी भी गेम में ले लेंगे. वे पिछले छह महीनों से अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं. उन्होंने आज भी ऐसा किया है. यह एक पूरी बॉलिंग परफॉर्मेंस थी, मैं यह कह सकता हूं."
पाकिस्तानी की बैटिंग पर उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि पहले 10 (ओवर) बहुत अच्छे थे. हमने बहुत अच्छी बैटिंग की. और फिर वे विकेट लेने में कामयाब रहे. और फिर उस समय, प्रेशर आ गया. और मुझे लगता है कि जब इस तरह के गेम की बात आती है तो हमें प्रेशर को बेहतर तरीके से झेलना होगा. बैटिंग के लिए शानदार कंडीशंस. अगर आप बैटिंग की कंडीशंस का देखें. शुरुआत करना आसान नहीं है, लेकिन एक बार जब आप सेट हो जाते हैं, तो यह बैटिंग के लिए एक अच्छी विकेट है. जब कोई सेट हो जाता है, तो हमें यह पक्का करना होगा कि वह व्यक्ति मैच खत्म करे."
बात अगर मैच की करें तो निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ के 11 गेंद में 29 रन की मदद से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया. जीत के लिये 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर दस ओवर के बाद दो विकेट पर 90 रन था लेकिन इसके बाद उसने लगातार विकेट गंवाए. एक समय 16.1 ओवर में सात विकेट पर स्कोर 114 रन था और उसे जीत के लिये 34 रन की जरूरत थी.
आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 29 रन चाहिये थे. अशरफ ने लोगान वान बीक की गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाया और आखिरी ओवर में चौका जड़कर मैच तीन गेंद बाकी रहते पाकिस्तान के नाम किया. इससे पहले ओडाउड ने अशरफ का कैच 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छोड़ा था जब वह सात रन पर थे. नीदरलैंड को इस कैच के छूटने की भारी कीमत चुकानी पड़ी.
टी20 विश्व कप से पहले मैदान के बाहर की सुर्खियों ने पाकिस्तान की तैयारी को प्रभावित किया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. पाकिस्तान के लिये साहिबजादा फरहान ने 31 गेंद में सर्वाधिक 47 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 13 गेंद में 24 रन का योगदान दिया. बाबर आजम 18 गेंद में 15 रन ही बना सके.
इससे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई नीदरलैंड टीम ने छठे ओवर में 14 रन निकालकर पावरप्ले के छह ओवरों में दो विकेट पर 50 रन बना लिये थे लेकिन आखिर में पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई. पाकिस्तान के लिये सलमान मिर्जा ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये.
नीदरलैंड ने दस ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बना लिये थे जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था. कप्तान स्कॉट एडवडर्स ( 29 गेंद में 37 रन ) और तीसरे नंबर पर उतरे बास डि लीडे (25 गेंद में 30 रन ) के बीच चौथे विकेट के लिये 40 रन की साझेदारी की बदौलत एक समय लगा कि नीदरलैंड 150 के ऊपर का स्कोर बनायेगा. हालांकि, वह इस आंकड़े को पार नहीं कर पाई.
यह भी पढ़ें: PAK vs NED: 'क्रिकेट एक क्रूर खेल ...' पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर से चूकी नीदरलैंड्स तो कप्तान का छलका 'दर्द'
यह भी पढ़ें: बिहार के वैभव पर क्रिकेट संघ गदगद, इनाम का एलान: सूर्यवंशी के पांव ज़मीन पर, आंखें आसमान पर














