Mohammd Rizwan's special ton: अब यह तो आप जानते ही हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों और अंग्रेजी का कैसा रिश्ता है! यह रिश्ता गाहे-बेगाहे और खास मौकों पर सामने आता ही रहता है. और जब यह सामने आता है, तो बाकी दुनिया इसका जमकर लुत्फ उठाती है. अंग्रेजी के साथ कुछ ऐसा ही रिश्ता बांग्लादेश के खिलाफ (Pak vs Ban) खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन शतक बनाने वाले विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का भी है. रिजवान जब भी कुछ करते हैं, तो उनका पुराना वीडियो वायरल हो जाता है. और कुछ ऐसा ही रावलंपिडी टेस्ट में शतक बनाने के बाद भी हुआ है.
दरअसल रिजवान का यह वीडियो खासा पुराना और पाकिस्तान सुपर लीग (pakistan super legaue) के दौरान का है. इस वीडियो में बतौर मुल्तान सुल्तान कप्तान होने के नाते टीम के खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए हर्डल में स्पीच देते दिख रहे हैं. स्पीच देने के समय सपोर्ट स्टॉफ का एक "अंग्रेज भाई" सदस्य भी बहुत ध्यान से सुनता है. और स्पीच खत्म होने के बाद इस अंग्रेज भाई के चेहरे के हाव-भाव एकदम अलग होते हैं. बस फिर क्या था! सोशल मीडिया के रचनात्मक कलाकारों ने इन्हीं भावों को पकड़कर अपनी कलाकारी दिखा दी. और यह वीडियो अपने आप में ऐतिहासिक बन गया.
सीखने वाली बात यह है कि...
बहरहाल, इससे इतर अहम बात यहां यह है कि अंग्रेजी भाषा में हाथ बहुत ही ज्यादा तंग होने के बावजूद रिजवान कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, तो यह वीडियो साफ-साफ यह भी संदेश देता है कि किसी भी पेशे में भाषा नहीं, बल्कि आपका हुनर कहीं ज्यादा मायने रखता है. रिजवान जैसे ही हालात पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी सोशल मीडिया पर झेलने पड़ते रहे हैं, लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान टीम के स्तंभ हैं और पिछले कई सालों से वैश्विक स्तर पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में हम इनकी इंग्लिश का मजाक उड़ाने वालों से यही कहेंगे कि आप भी सबक लेकर अपने हुनर पर ध्यान देते हुए खुद को इस स्तर का बनाएं, जो आपको वैश्विक स्तर तक ले जाने में मदद करे. फिर चाहे यह खेल हो या कुछ और क्योंकि दिन की समाप्ति पर या आखिर में यह आपका हुनर ही है, जो आपको सबकुछ दिलाने में मदद करता है.














