ICC ODI Rankings: आईसीसी (ICC) ने वनडे (ODI) बैटिंग रैंकिंग की घोषणा कर दी है. वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli ODI Batting Rankings) को लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में फायदा मिला है. कोहली तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम कायम है. बता दें कि शुभमन गिल के पास इस समय 826 रेटिंग हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर बाबर 824 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ मौजूद हैं. विराट कोहली 791 और रोहित शर्मा 769 रेटिंग प्वाइंटस हासिल करने में सफल रहे हैं. कोहली और रोहित का परफॉर्मेंस वर्ल्ड कप में शानदार रहा था जिसका फायदा दोनों बल्लेबाजों को मिला. वर्ल्ड कप के दौरान कोहली ने 3 शतक लगाए थे.
कोहली ने कुल 765 रन बनाने का कमाल कर दिखाया था. विराट वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं , कोहली ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़कर इस कमाल को अपने नाम किया था. इसके अलावा कोहली वनडे में 50 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं. विराट वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वर्ल्ड कप के दौरान ही विराट ने सचिन 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.
आईसीसी टॉप 10 वनडे बैटिंग रैंकिंग
1.शुभमन गिल
2.बाबर आजम
3.विराट कोहली
4.रोहित शर्माट
5.क्विंटन डिकॉक
6.डेरिल मिशेल
7.डेविड वॉर्नर
8.रस्सी वैन डेर ड्यूसेन
9.हैरी टेक्टर
10 डेविड मलान
यह भी पढ़ें: IND vs AUS T20 Series: सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया के कप्तान, रिंकू सिंह, ऋतुराज समेत खिलाड़ियों को भी मिली जगह
इसके अलावा गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर केशव महाराज मौजूद हैं , दूसरे नंबर पर जोश हेजलवुड तो वहीं तीसरे नंबर पर मोहम्मद सिराज हैं. भारत के जसप्रीत बुमराह नंबर 4 पर अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. वहीं, वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शमी टॉप 10 में शामिल हैं. शमी नंबर 10 पर मौजूद हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के 4 गेंदबाज शामिल हैं. सिराज, बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी टॉप 10 में मौजूद हैं.
टॉप 10 गेंदबाजी रैंकिंग
1- केशव महाराज
2-जोश हेजलवुड
3-मोहम्मद सिराज
4-जसप्रीत बुमराह
5-एडम जैम्पा
6-राशिद खान
7-कुलदीप यादव
8-ट्रेंट बोल्ट
9-शाहीन अफरीदी
10- मोहम्मद शमी














