'भज्जी बताएं कि कितने पैसे लिए' हरभजन सिंह के आरोपों पर बोले पंजाब सीएम भगवंत मान

हाल ही में बीजेपी में आए हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी पर राज्यसभा सीट बेचने का आरोप लगाया था. अब इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूछा कि हरभजन सिंह बताए कि उनसे कितने पैसे लिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhagwant Mann on Harbhajan Singh Allegation AAP Took Money for Rajya Sabha Seat

आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले दिग्गज भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने पार्टी छोड़ने के करीब एक महीने बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पर रिश्वत लेने और राज्यसभा सीट 'बेचने' का आरोप लगाया था. जिस पर अब खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवाब दिया है. भगवंत मान सोमवार को एनडीवीटी के नवा पंजाब समिट में शामिल हुए थे. 

एनडीटीवी के प्रधान संपादक और सीईओ राहुल कंवल ने पंजाब सीएम से आम आमदी पार्टी राज्यसभा सीट बेचने के लग रहे आरोपों पर सवाल किया था. राहुल कवल ने सवाल किया- भज्जी तो अब खुले में बोल रहे हैं कि पैसे देकर सब राज्यसभा गए? इस सवाल का जवाब देते हुए पंजाब सीएम ने कहा,"भज्जी से पूछ लो कि उनसे कितने पैसे लिए. बाकी भी बता देंगे कि किससे कितने लिए."

बता दें, आम आदमी पार्टी छोड़ने पर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने हरभजन सिंह को एक्स पर गद्दार कहा और लिखा,"आप जिन नेता (अरविंद केजरीवाल) को दिन-रात गालियां देते हैं, आपने उनकी दी हुई राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया." आप के कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को ‘ट्रोल' किया और उन्हें 'गद्दार' कहकर संबोधित किया.

Advertisement

ऑनलाइन हमले का जवाब देते हुए सिंह ने 'एक्स' पर हिंदी में लिखा,"जब समय आएगा, आपके हर एक सवाल का जवाब दिया जाएगा. मैंने आपके किसी भी नेता को अपशब्द नहीं कहा; फिर मैं अपनी जुबान क्यों खराब करूं? और जो मुझे गद्दार कह रहे हैं, पहले अपने लोगों से पूछो कि पंजाब की एक राज्यसभा सीट कितने में बेची गई थी."

उन्होंने लिखा,"अगर वे आपको नहीं बता पाए, तो मैं बता दूंगा कि किसे कितना कमीशन मिला और किससे मिला. मैं यह भी उजागर करूंगा कि कैसे कुछ लोगों को सिर्फ पंजाब को लूटने और अवैध धन 'लाला' तक पहुंचाने के लिए मंत्री और अधिकारी बनाया गया. आपने पंजाब को पूरी तरह लूट लिया है और निगल लिया है."

Advertisement

पिछले महीने की 24 तारीख को आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. इन सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं. इन सांसदों ने आरोप लगाया था कि पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी नैतिकता से भटक गई है.

यह भी पढ़ें: 'मुझे हटाया नहीं है' इस सीजन आईपीएल से बाहर चल रहे यश दयाल ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: विराट कोहली-ट्रेविस हेड की जंग में पिसे अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट, सोशल मीडिया पर मिली गालियां

Featured Video Of The Day
अमेरिकी सेना ने ईरान पर किया हमला, टूट गया सीजफायर
Topics mentioned in this article