IPL 2026: नवजोत सिंह सिद्धू ने विश्व क्रिकेट के इस दो दिग्गजों को बताया व्हाइट बॉल क्रिकेट का असली 'सुल्तान'

Navjot Singh Sidhu Picks Best White Ball Batter: सिद्धू के अनुसार, वाइट बॉल क्रिकेट में खतरनाक बल्लेबाजों की लिस्ट में इन दो बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Navjot Singh Sidhu Picks Best White Ball Batter:

Navjot Singh Sidhu Picks Best White Ball Batter: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले ने न केवल फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में बैठे नवजोत सिंह सिद्धू को भी अपना मुरीद बना लिया. 221 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस तरह से रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की, उसे देखकर सिद्धू पाजी ने उन्हें 'दुनिया का सबसे महान व्हाइट बॉल बल्लेबाज' करार दिया है.

सिद्धू ने रोहित की पारी पर चर्चा करते हुए कहा कि रोहित जिस सहजता और ताकत के साथ शॉट्स लगाते हैं, वह उन्हें बाकी दुनिया से अलग बनाता है. रोहित ने मात्र 23 गेंदों में अपना सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक पूरा किया और रिकल्टन (Ryan Rickelton) के साथ मिलकर रोहित ने 11.5 ओवर में 148 रनों की साझेदारी की, जिसमें उन्होंने 38 गेंदों पर 78 रन (6 चौके, 6 छक्के) कूट डाले.

सिद्धू ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा को नंबर वन बताया और 'चेस मास्टर' विराट कोहली को दूसरे पायदान पर रखा. सिद्धू ने रोहित की तारीफ करते हुए विराट कोहली को भी याद किया. उन्होंने कहा कि रोहित और विराट, दोनों ही महान खिलाड़ी हैं. उनके खेलने का अंदाज बिल्कुल अलग है.
सिद्धू के अनुसार, वाइट बॉल क्रिकेट में खतरनाक बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले और दूसरे विराट कोहली हैं. उन्होंने कहा, "विराट क्लास हैं, तो रोहित पावर.

रोहित शर्मा ने इस मैच में अपना 50वां आईपीएल अर्धशतक भी जड़ा. सिद्धू ने अपनी खास शायरी के अंदाज में कहा "ठोको ताली! क्योंकि शेर जब दहाड़ता है, तो जंगल खामोश हो जाता है, और रोहित जब खेलता है, तो स्कोरबोर्ड बोलता है."

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: 'फिश पॉलिटिक्स' से मिलेंगे वोट? आमने सामने आए BJP-TMC प्रवक्ता | NDTV India