नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर को क्यों बोला 'ढोंगी बाबा'?

मोहम्मद आमिर की लगातार गलत भविष्यवाणियों को देखते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें 'ढोंगी बाबा' करार दिया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है सच कहूं तो मुझे लगता है कि ऐसे लोग सिर्फ 'ढोंगी बाबा' हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Navjot Singh Sidhu

भारतीय पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पूर्व पाकिस्तानी स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) को 'ढोंगी बाबा' करार दिया है. जिसके पीछे उनकी गलत भविष्यवाणियां हैं. दरअसल, आमिर ने भारतीय टीम को लेकर जो भी भविष्यवाणी की है. वो सब गलत साबित हुई है. 33 वर्षीय आमिर ने पहले पहल बोला था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. उनकी दूसरी भविष्यवाणी थी सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज की टीम भारत को शिकस्त दे देगी. वहीं तीसरी भविष्यवाणी में बोला था कि सेमी फाइनल मुकाबले में इंग्लिश टीम भारतीय टीम को मात दे देगी. मगर उनकी ये तीनों की तीनों भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं. भारतीय टीम ने उलट प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक मुकाबलों में कामयाबी हासिल की. 

सिद्धू ने आमिर को दिया 'ढोंगी बाबा' का तमगा

आमिर की लगातार गलत भविष्यवाणियों को देखते हुए सिद्धू ने उन्हें 'ढोंगी बाबा' करार दिया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है, 'सच कहूं तो मुझे लगता है कि ऐसे लोग सिर्फ 'ढोंगी बाबा' हैं. पहले उन्होंने कहा था कि भारत टीम क्वालीफाई भी नहीं कर पाएगी, सेमी फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगा. उनका (मोहम्मद आमिर) दावा था कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट में आगे जाएगी, लेकिन जैसे ही संजू सैमसन ने वापसी की, दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. आज उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड की टीम सेमी फाइनल मुकाबला जीतेगी. मगर वह भी बाहर हो गई है.'

सिद्धू ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मेरा कहने का मतलब है कि भविष्यवाणियां इन चीजों का फैसला नहीं करती. मुकाबले मैदान में तय होते हैं. भीख मांगने से सिंहासन नहीं मिलता. खाली बर्तन सबसे ज्यादा शोर मचाते हैं. यही तो असली बात है.'

यह भी पढ़ें- 'दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं', दिल पर लग सकती है सैंटनर की बात, बुमराह को बताया गेम चेंजर

Advertisement
Featured Video Of The Day
पत्नी ने प्रेमी देवर संग पति को उतारा मौत के घाट, लाश के बगल में सोकर करती रही नाटक
Topics mentioned in this article