'मैं अब कप्तान...', मिली ऐसी झकझोर देने वाली हार कि कैप्टन ने दे दिया इस्तीफा

Najmul Hossain Shanto Steps Down As Bangladesh Test Captain: बांग्लादेशी कैप्टन नजमुल हुसैन शांतो ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने टेस्ट कप्तान के तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Najmul Hossain Shanto
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है.
  • पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, जबकि दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा.
  • कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टेस्ट कप्तान पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है.
  • उन्होंने कहा कि यह फैसला टीम के हित में लिया गया है, कोई व्यक्तिगत कारण नहीं है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Najmul Hossain Shanto Steps Down As Bangladesh Test Captain: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है. पहला टेस्ट मुकाबला दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा, जबकि आखिरी मैच में मेहमान टीम बांग्लादेश को पारी और 78 रनों से शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है. जिसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने टेस्ट कप्तान के तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'टेस्ट फॉर्मेट में मैं अब कप्तान के पद पर नहीं रहना चाहता हूं.'

शांतो ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'यह व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि टीम के हित में लिया गया फैसला है. मैं चाहता हूं कि कोई भी यह न सोचे कि यह निर्णय भावनात्मक है या मैं किसी बात से निराश हूं. मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह टीम के बेहतरी के लिए लिया गया निर्णय है.'

बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बीसीबी के क्रिकेट संचालन विभाग को सूचित कर दिया था. इससे पहले महीने की शुरुआत में उन्हें वनडे कप्तान के पद से हटाकर मेहदी हसन मिराज को नया कप्तान बनाया गया था. 

श्रीलंका दौरे पर नहीं कर पाए कमाल 

बांग्लादेशी टीम को श्रीलंका दौरे पर उनसे काफी आस थी. मगर यहां उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. गॉल टेस्ट तो मेहमान टीम किसी तरह ड्रॉ कराने में कामयाब रही. मगर कोलंबो टेस्ट में वह बच नहीं पाई. यहां बांग्लादेशी टीम को पारी और 78 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. जिसके बाद नजमुल हुसैन शांतो ने यह बड़ा फैसला लिया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- VIDEO: MLC में दिखा बल्लेबाजों का तूफान, पूरन के बाद हेटमायर ने मचाया विस्फोट, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई जीत

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Attack Oil Depot | Iran का फरमान नहीं मिलेगा तेल, उड़ा डाले डिपो | Trump | War
Topics mentioned in this article