Musheer Khan: धोनी वाला 'हेलीकॉप्टर शॉट' मारकर सरफराज के भाई मुशीर खान ने मचाई हलचल, Video

Musheer Khan MS Dhoni Helicopter Shot: मुशीर खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की और 131 रन बनाने में सफल रहे. अपनी पारी के दौरान मुशीर ने ...

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Musheer Khan Helicopter Shot viral, मुशीर खान का शॉट वायरल

Musheer Khan Recreated MS Dhoni Iconic Helicopter Shot:  अंडर 19 वर्ल्ड कप  (Under 19 World Cup ) में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ सरफराज खान के सगे भाई मुशीर खान (Sarfaraz Khan and Musheer Khan) ने तहलका मचाते हुए 126 गेदों पर 131 रन बनाने में सफल रहे. मुशीर का अंडर 19 वर्ल्ड कप में यह दूसरा शतक था. अपनी पारी में मुशीर ने तूफानी अंदाज में 13 चौके और 3 छक्के लगए. यही नहीं पारी के दौरान मुशीर ने 'धोनी वाला हेलीकॉप्टर शॉट" भी मारा जिसकी चर्चा हो रही है. हुआ ये कि भारतीय पारी के 46वें ओवर की पहली गेंद पर मुशीर ने यॉर्कर लेंथ पर फेंकी गई गेंद पर  हेलीकॉप्टर  के अंदाज में हाथ घुमाकर छक्का लगा दिया. मुशीर खान के इस शॉट ने फैन्स का दिल जीत लिया है.

इस वीडियो को देखकर फैन्स को एक बार फिर धोनी की याद आ गई. बता दें कि मुशीर को  हेलीकॉप्टर  शॉट मारने में कोई परेशानी नहीं आई. उनके इस शॉट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बल्लेबाज ने नेट्स पर  हेलीकॉप्टर  शॉट मारने की खूब प्रैक्टिस की होगी, तभी उन्होंने बड़े मस्त अंदाज में इस शॉट को मारने में सफलता पाई. फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

Advertisement

मैच की बात करें तो भारत अंडर 19 टीम ने पहले खेलते हुए 295 रन 8 विकेट पर बनाने में सफल रहा था, जिसके बाद कीवी टीम 28.1 ओवर में केवल 81 रन ही बना सकी थी. जिस कारण भारतीय टीम इस मैच को आसानी के साथ 214 रन से जीतने में सफल रही. मुशीर को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया . 

मुशीर अंडर1 9 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. मुशीर ने अबतक  4 मैच में कुल 325 रन बनाने में सफल रहे हैं जिसमें दो शतक शामिल है. सरफराज खान के भाई ने इस टूर्नामेंट में अबतक 81.25 की औसत के साथ रन बनाने में सफल रहे हैं. टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 103.17 का रहा है .

Advertisement

यह भी पढ़ें: 

"कोहली ने मुझ पर थूका था...", डीन एल्गर ने विराट कोहली को लेकर चौंकाने वाला खुलासा कर मचाई सनसनी

IND vs ENG 2nd Test: सरफराज खान को टीम में शामिल किए जाने के बाद ऐसा बन रहा भारतीय प्लेइंग 11 का पूरा समीकरण

Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei