"रोहित शर्मा के खुलकर बैटिंग करने से मुंबई इंडियंस को मिलेगा फायदा": आरोन फिंच

फिंच ने कहा,‘‘रोहित के लिए अब एकमात्र चुनौती मैदान पर उतरकर पारी का अच्छी तरह से आगाज करना है जैसा कि वह भारत और मुंबई की तरफ से कई वर्षों से कर रहे हैं.’’

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टी20 कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि कप्तानी का बोझ नहीं होने से रोहित शर्मा अब खुलकर बल्लेबाजी करेंगे जिसका पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को फायदा मिलेगा.

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई ने पांच खिताब जीते लेकिन अब उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया गया है.

फिंच ने कहा,‘‘रोहित के लिए अब एकमात्र चुनौती मैदान पर उतरकर पारी का अच्छी तरह से आगाज करना है जैसा कि वह भारत और मुंबई की तरफ से कई वर्षों से कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा,‘‘जब आप टीम की कप्तानी कर रहे होते हो तो आप जहां भी जाते हो टीम के कप्तान होते हो. आप इसके बारे में बहुत अधिक सोच सकते हो लेकिन अब आप स्वतंत्र होकर खेल सकते हो जिसका उन्हें और मुंबई इंडियंस को फायदा मिलेगा.''

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले सत्र में सातवें स्थान पर रही थी लेकिन फिंच को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के जुड़ने से इस बार यह टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.

उन्होंने कहा,,‘‘मुझे लगता है कि इस बार केकेआर की टीम पिछली बार की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करेगी. जब आपके पास मिशेल स्टार्क जैसा खिलाड़ी हो तो किसी भी टीम के प्रदर्शन में सुधार होता है. वह टीम को शुरू में कुछ महत्वपूर्ण विकेट दिला सकते हैं तथा पावर प्ले में यह किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण होता है. यही नहीं डेथ ओवरों में भी उसकी गेंदबाजी असाधारण है.''

Advertisement

ये भी पढ़ें- "पुरुष टीम के साथ जो हुआ, उससे...": फाइनल में जगह बनाने के बाद बोलीं RCB महिला टीम की कप्तान

ये भी पढ़ें- Rashid Khan: अफगानिस्तान के राशिद खान ने रचा इतिहास, 25 साल की उम्र में ऐसा कमाल कर विश्व क्रिकेट को चौंकाया

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: ईरान युद्ध में बड़ा हमला! America ने Tehran-Karaj B1 पुल उड़ाया, 8 मौतें
Topics mentioned in this article